{"_id":"58a9f1ef4f1c1b815fd85fa9","slug":"hundred-per-cent-of-the-vote-became-presumptuous-lalitpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"शत-प्रतिशत मतदान बने ललितपुर का अभिमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शत-प्रतिशत मतदान बने ललितपुर का अभिमान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
election news lalitpur
- फोटो : amar ujala, lalitpur news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नत भारत अभियान, नेहरू महाविद्यालय के तत्वावधान में ग्राम घटवार में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया और उन्नत भारत अभियान ललितपुर की टीम द्वारा घर-घर जाकर ग्रामीणों को मतदान की आवश्यकता और महत्व को बताया गया।
इस अवसर पर उन्नत भारत अभियान के कोआर्डिनेटर और असि प्रोफेसर मनोविज्ञान डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि लोकतंत्र वास्तव में अधिकाधिक मतदान से ही मजबूत और समृद्ध होता है। बेहतर लोकतंत्र स्थापित करने के लिए हर मतदाता को मतदान करने की आवश्यकता है। आगे उन्होंने ग्रामीणों को कहा कि हम इस बात का संकल्प लें कि अपने गांव के कम से कम पांच मतदाताओं को मतदान केंद्र तक ले जाकर शत प्रतिशत मतदान का लक्ष्य पाने में सहयोग करें।
ग्राम घटवार के ग्राम प्रधान शशिकांत दीक्षित ने ग्रामीणों से अपने गांव में ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया और कहा कि हम सभी लोग संकल्प लें कि घर घर जाकर मतदाता जागरूकता अभियान के बारे में बताएंगे व मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम को अशोक कुमार दीक्षित, चंद्रप्रकाश विश्वकर्मा, संतोष कुमार रावत आदि ने भी संबोधित किया। इस कार्यक्रम में फहीम बख्श, रूपेश साहू, दीपक पाराशर, अमन तिवारी, फूलचंद्र, बालचंद्र कुशवाहा, आशाराम, भागीरथ, फूलकुंवर, हितेंद्र प्रताप सिंह, चंदन, दौलत, सुनील कुमार, रामपाल, जूजन, सरमन, जानकी, जितेंद्र, पुनीत बाजपेयी, ओमप्रकाश रिछारिया ने भाग लिया।