फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Hrithik massacre: If the report is not registered, Rathore society will have election boycott

रितिक हत्याकांड : रिपोर्ट दर्ज न होने पर राठौर समाज करेगा चुनाव बहिष्कार

Fri, 11 Feb 2022 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Hrithik massacre: If the report is not registered, Rathore society will have election boycott
ललितपुर। शहर के मोहल्ला पिसनारी स्थित होटल कर्मियों से हुई मारपीट के बाद जान बचाकर भागने के दौरान कुएं में गिरकर हुई युवक की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज न होने से मामला गर्माने लगा है। बृहस्पतिवार को राठौर क्षत्रिय समाज समिति ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर होटल कर्मियों व मालिक पर सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए घटना की रिपोर्ट दर्ज होने पर रोष जताया है। उन्होंने तत्काल रिपोर्ट दर्ज न होने पर विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एसपी को दिए ज्ञापन में बताया कि मोहल्ला रावतयाना नदीपार निवासी जयकुमार का पुत्र रितिक राठौर छह फरवरी को रात करीब आठ बजे अपने दोस्त बिट्टू खान, शाहरुख खान, मोनू नामदेव व विशाल जैन के साथ अपने चार पहिया वाहन से मोहित की शादी में राजघाट रोड स्थित एक रिसोर्ट (होटल) में शामिल होने गया था। देर रात्रि तक घर न आने पर जानकारी की, लेकिन कोई पता नहीं चला जिसकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी। सात फरवरी को पिसनारी स्थित एक कुंआ में उसका शव मिला था। रितिक के मित्रों से जानकारी करने पर रात में होटल के कर्मचारियों ने रितिक सहित उन लोगों के साथ मारपीट होना बताया था।
विज्ञापन

मित्रों ने बताया कि वह लोग जान बचाकर भाग निकले थे। ज्ञापन में आरोप लगाया कि होटल के कर्मचारियों ने रितिक को पकड़ कर बंधक बनाकर हत्या कर दी और शव को कुएं में फेंक दिया है। आरोप लगाया कि घटना की सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ की गई है। इसलिए रिपोर्ट तत्काल दर्ज कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट दर्ज न होने पर समाज विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन पर मनीष, विशाल, मौसम, प्रतीक राठौर, अशोक राठौर, मगन राठौर, देवेंद्र, नीलेश आदि के हस्ताक्षर बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रितिक के कुआं में मिले शव के मामले में अब तक रिपोर्ट दर्ज न होने से समाज में भारी रोष व्याप्त है। जल्द ही रिपोर्ट दर्ज न होने पर समाज विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने के लिए बाध्य होगा। अशोक कुमार राठौर, अध्यक्ष, राठौर क्षत्रिय समाज समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed