फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   How do patients get treatment when there are pathology patients in the district hospital?

Lalitpur News: कैसे मिले मरीजों को उपचार, जब जिला अस्पताल में पैथोलॉजी है बीमार

Thu, 08 Feb 2024 11:22 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
How do patients get treatment when there are pathology patients in the district hospital?
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिला अस्पताल में इलाज के लिए आ रहे हैं तो जांच कराने के पैसों का इंतजाम करके आएं। पैथोलॉजी में मशीनों की खराबी के चलते कई जांच ठप हो गई हैं। यहां विटामिन बी 12 की जांच पहले ही बंद थी, अब विटामिन बी3 समेत केएफटी, एलएफटी, लिपिड प्रोफाइल जैसी जांच भी बंद हो गई हैं। कई मरीज बिना जांच के ही वापस जा रहे हैं।
पैथोलॉजी की एक के बाद एक मशीन खराब होती जा रही है। डिजिटल एक्सरे मशीन लगभग आठ माह से खराब पड़ी है। प्रतिदिन 55-60 मरीज निजी सेंटर पर एक्सरे करा रहे हैं, जहां उन्हें 400-500 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। विटामिन बी के साथ अब विटामिन बी12 की भी जांच ठप हो गई है। केएफटी, एलएफटी, लिपिड प्रोफाइल, एचबीए1सी जैसी प्रमुख जांच भी ठप हो गई हैं।
विज्ञापन

यहां सामान्य दिनों में रोजाना 180 से 200 मरीज आते थे और करीब पांच से छह सौ जांचें होती थीं। अब वर्तमान में सर्दी से मरीजों की संख्या कम हुई है। ऐसे में मशीन के खराब होने से केएफटी, एलएफटी, लिपिड प्रोफाइल, विटामिन बी12 के लगभग 80 से 100 मरीज बिना जांच के वापस हो रहे हैं। निर्धन मरीजों के सामने ज्यादा संकट है। वे बिना जांच के ही दर्द से कराहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
फोटो- 17
कैप्सन- राहुल
जिला अस्पताल में कई जांच पूरी तरह से ठप हो गई हैं। ऐसे में निजी पैथोलॉजी पर जांच कराने के लिए जाना पड़ रहा है।
- राहुल
---
फोटो- 18
कैप्सन- भगवान सिंह
जिला अस्पताल पर समूचे जनपद के मरीजों का भार है, ऐसे में पैथोलॉजी में जांच सुविधाएं दुरुस्त रखी जानी चाहिए।
- भगवान सिंह
---
पैथोलॉजी में मशीन का पार्ट खराब हो गया था, जिसे ठीक कराने के लिए भेजा गया है। जल्द ही मरम्मत हो जाएगी। मरीजों को जांच की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
- डॉ. द्विजेंद्र नाथ, प्राचार्य, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed