फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   house collapsed due to rainfall

बरसात के कहर से ढह गया मजदूर का मकान

Mon, 19 Aug 2019 09:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
house collapsed due to rainfall
नेहरू नगर में बारिश से गिरा कच्चा मकान। - फोटो : LALITPUR
बरसात के कहर से ढह गया मजदूर का मकान
विज्ञापन

ललितपुर। बरसात के कहर ने मोहल्ला नेहरू नगर निवासी एक मजदूर के कच्चे आशियाने को ढहा दिया। मकान पानी भरने से गिर गया। इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।
बरसात से जहां नदी, तालाब और बांध उफान पर आ गए, वहीं शहर में कई कच्चे मकान गिर गए। इससे लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। कई लोग तो अन्य स्थानों पर पनाह ले रहे हैं। ऐसी ही स्थिति शहर के मोहल्ला नेहरू नगर की है। यहां पर एक गरीब परिवार अपने कच्चे मकान में परिवार के साथ निवास करता है। कच्चा मकान लगातर बरसात से ढह गया है। मोहल्ला नेहरू नगर में प्राइमरी स्कूल के पास निवासी राजेश कुमार अहिरवार ने जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर सहायता राशि दिलाए जाने की मांग की है। उसने बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर पर था। पत्नी खाना पका रही थी। रात्रि में बरसात हो रही थी। मकान कच्चा होने के कारण धीरे-धीरे दीवारों में पानी भर गया और मकान ढह गया। उसके बच्चे बाल-बाल बच गए। पीड़ित ने बताया कि वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उसने आवेदन किया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

बरसात में जिन लोगों के मकान गिर गए हैं, उनको ठहरने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर रैन बसेरा में व्यवस्था की गई है। यहां आकर रुक सकते हैं। मोहल्ला नेहरूनगर में मकान ढहने की सूचना मिली है। यदि आवास नहीं है, तो वह रैन बसेरा में ठहरें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मधुसूदन जायसवाल, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed