फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Hospital not open...patients kept wandering

Lalitpur News: नहीं खुला अस्पताल...भटकते रहे मरीज

Sun, 28 Apr 2024 03:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Hospital not open...patients kept wandering
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर/डोंगराखुर्द। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगराखुर्द में मनमानी का आलम यह है कि यहां ताला ही नहीं खुल रहा है। मरीज ताला लटका देख वापस हो जा रहे हैं। शनिवार दोपहर में कुछ ऐसी ही स्थिति देखने को मिली।
अधिकारियों की अनदेखी के चलते स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी हो गई हैं। ब्लॉक मड़ावरा के डोंगराखुर्द स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहले चिकित्सक, फार्मासिस्ट और लैब टेक्नीशियन ही नदारद रहते थे। वार्डबॉय मरीजों को दवाइयां देता था। लेकिन, अब तो वार्डबाॅय भी नजर नहीं आता। शनिवार को यह हकीकत तब देखने को मिली, जब अमर उजाला की टीम यहां पड़ताल करने पहुंची। अस्पताल में बाहर से ही ताला लटका मिला। परिसर के गड्ढे में दवाइयां भी पड़ी नजर आईं। इससे पहले छह मार्च को जब अमर उजाला की टीम पीएचसी की हकीकत जानने पहुंची थी तो डॉक्टर, फार्मासिस्ट और लैब टेक्नीशियन नदारद मिले थे। अधिकारियों ने व्यवस्था में सुधार का भरोसा दिलाया था, लेकिन अब हालात और खराब नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

--------------
पानी और बिजली का नहीं इंतजाम: पानी की सुविधा के लिए अस्पताल परिसर में दो हैंडपंप लगे हैं, जो वर्तमान में खराब पड़े हैं। बिजली की भी यही दशा है। परिसर में लगे बल्ब गायब हैं। गर्मी से भी बचाव के इंतजाम नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बंद अस्पताल खोल रहे ऑनलाइन हाजिरी की पोल: चिकित्सकों व कर्मचारियों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए ऑनलाइन हाजिरी लेने का प्रावधान है। अधिकारी ऑनलाइन हाजिरी लेने के दावे तो कर रहे हैं, लेकिन बंद चल रहे अस्पताल उनके दावों की पोल खोल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article