{"_id":"64d93074e6be1fd22501be37","slug":"horoscope-will-be-prepared-for-history-sheeters-and-criminals-released-from-jail-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-2297-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: हिस्ट्रीशीटरों और जेल से छूटे अपराधियों की तैयार होगी कुंडली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: हिस्ट्रीशीटरों और जेल से छूटे अपराधियों की तैयार होगी कुंडली
Mon, 14 Aug 2023 01:05 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Mon, 14 Aug 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
- पुलिस घर-घर जाकर गतिविधियों के बारे में लेगी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शातिर अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी तेज की जाएगी। पुलिस की टीमें हिस्ट्रीशीटरों के घर जाएगी और उनका सत्यापन कर उनकी वर्तमान गतिविधियों को नोट करेगी। जमानत पर चल रहे अपराधियों की कुंडली भी तैयार की जाएगी और यह क्या कर रहे हैं इस बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।
पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने अपराधियों पर नकेल कसने की तैयारी शुरू कर दी है। इन हिस्ट्रीशीटरों में ए व बी श्रेणी के हिस्ट्रीशीटरों को भी शामिल किया गया है। इन हिस्ट्रीशीटरों पर शिकंजा कसने के लिए दरोगा व सिपाहियों को लगाया जाएगा। यह पुलिस कर्मचारी इन अपराधियों की सघन निगरानी करेंगे। साथ में उनकी मौजूदा स्थिति की पड़ताल करेगी।
माह में दो बार बीट दरोगा व बीट का सिपाही हिस्ट्रीशीटरों का पूरा ब्योरा बीट बुक में दर्ज करेगा। इसके साथ जेल से जमानत पर चल रहे अपराधियों की कुंडली भी तैयार की जा रही है। पुलिस इन शातिर अपराधियों के बारे में यह जानकारी जुटाएगी कि वह जेल से छूटकर वर्तमान समय में क्या कर रहे हैं। वह किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल तो नहीं है। अगर कोई जमानत पर छूटने वाला बदमाश किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल पाया जाता है तो उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
होगी शत-प्रतिशत निगरानी : एसपी
पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि शांति व्यवस्था और कानून का राज कायम करने के लिए हिस्ट्रीशीटरों व जेल से जमानत पर छूटे अपराधियों की शत-प्रतिशत निगरानी कराई जा रही है। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।