फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Home guard dies due to electric shock

Lalitpur News: करंट की चपेट में आने से होमगार्ड की मौत

Fri, 28 Feb 2025 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Home guard dies due to electric shock

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बिजली करंट लगने से होमगार्ड जवान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन ने खेत पर ट्यूबवेल की मोटर चालू करते समय करंट लगने से मौत होने की बात कही है।

थाना बार के मजरा राधापुर निवासी देशपत लगभग (46) पुत्र बाबूलाल कुशवाहा होमगार्ड विभाग में बार कंपनी ने जवान था। हाल में वह कोतवाली में तैनात चल रहा था। उसकी ड्यूटी बोर्ड परीक्षा में वर्णी जैन इंटर काॅलेज में सुरक्षा में चल रही थी। भाई मोहन के मुुताबिक बुधवार रात को उसका भाई देशपत कल्यानपुरा गांव के मजरा रामनगर में अपनी भांजी अनीता की गोदभराई कार्यक्रम में गया था। यहां से शाम को वह घर लौटकर आ गया और खेत पर गेहूं की फसल में पानी देने को गया। जहां ट्यूबवेल की मोटर चालू करते समय करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलसकर खेत पर ही गिर गया। आसपास के ग्रामीणों ने जब उसे खेत पर पड़ा देखा और परिजन को सूचना दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और आननफानन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। होमगार्ड जवान की मौत होने पर विभाग में शोक का माहौल है। मृतक दो भाई-तीन बहनों में बड़ा था और उसके दो पुत्र हैं। सीओ सदर अभय नारायण राय ने बताया कि करंट से आहत होमगार्ड को उसके परिजन द्वारा जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना को लेकर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed