{"_id":"652eb325e815d327b5028196","slug":"home-guard-died-under-suspicious-circumstances-he-was-found-unconscious-on-a-cot-in-a-hut-built-on-a-farm-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-4920-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: संदिग्ध परिस्थिति में होमगार्ड की मौत, खेत पर बने टपरे में चारपाई पर मिला था अचेतावस्था में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: संदिग्ध परिस्थिति में होमगार्ड की मौत, खेत पर बने टपरे में चारपाई पर मिला था अचेतावस्था में
विज्ञापन
परिजनों ने सांप के डसने से मौत होने की जताई संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। संदिग्ध परिस्थिति में होमगार्ड जवान खेत पर बने टपरे के अंदर चारपाई पर अचेत पड़ा मिला। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बार लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र ने सांप के डसने से मौत होने की संभावना जताई है।
थाना बार अंतर्गत ग्राम चुनगी निवासी कमलेश (50) पुत्र रतनलाल होमगार्ड जवान था। सोमवार को वह अपने खेत पर गया था। शाम को जब बच्चे खेत पर पहुंचे और यहां बने टपरे में पहुंचे तो देखा कि यहां रखी चारपाई पर कमलेश अचेतावस्था में पड़ा था। इसकी सूचना बच्चों ने घर पहुंचकर परिजनों को दी। सूचना पर परिजन खेत पहुंचे और कमलेश को तत्काल कस्बा बार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र लखन ने सांप के डसने से मौत होने की संभावना जताई है। मृतक चार भाई-दो बहन में बड़ा था और उसके दो पुत्र-दो पुत्रियां हैं। वह तीन एकड़ जमीन का काश्तकार था।
-- -- -- -- -