फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Hirakud five hours and Utkal Express train delayed by four hours

हीराकुंड पांच घंटे और उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन चार घंटे रही लेट

Mon, 20 Jun 2022 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Hirakud five hours and Utkal Express train delayed by four hours
ललितपुर। अग्निपथ के चलते अन्य जनपदों में हो रहे विरोध का असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ रहा है। शनिवार को जहां गोंडवाना व बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों तीन से चार घंटे लेट रहीं। वहीं रविवार को हीराकुंड एक्सप्रेस ट्रेन पांच घंटे और उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन भी चार घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशनों पर बीते दिनों हुए विरोध के चलते कई ट्रेनों पर प्रभाव पड़ा है और रेलवे द्वारा सतर्कता बरतते हुए ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। शनिवार को नई दिल्ली जाने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस ट्रेन तीन घंटे और अहमदाबाद बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन चार घंटे लेट रही। वहीं रविवार को भी नई दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें लेट रहीं। रविवार को डाउन रूट की नई दिल्ली की ओर जाने वाली हीराकुंड एक्सप्रेस ट्रेन पांच घंटे लेट होकर 7.45 बजे के स्थान पर 11.23 बजे ललितपुर रेलवे स्टेशन पर आई। डाउन रूट की उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन भी रात को 3.40 बजे के स्थान पर सुबह 7.32 बजे रेलवे स्टेशन पहुंची। इसी प्रकार अप रूट की शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन भी आधा घंटा लेट होकर 11.42 बजे के स्थान पर 12.17 बजे ललितपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। नई दिल्ली की ओर जाने वाली पंजाब मेल भी 45 मिनट देरी से आई। हालांकि अन्य कई ट्रेन पंद्रह से बीस मिनट या आधा घंटा तक लेट रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed