फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Hirakud Express delayed by 10 hours

Lalitpur News: हीराकुंड एक्सप्रेस 10 घंटे रही विलंब

Sat, 04 May 2024 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Hirakud Express delayed by 10 hours
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। ट्रेनों के संचालन में सुधार होता नजर नहीं आ रहा है। अमृतसर से विशाखापट्टनम जाने वाली हीराकुंड एक्सप्रेस शुक्रवार को करीब 10 घंटे तो अमृतसर-मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस 8.24 घंटे लेट रही। कई अन्य ट्रेनों के लेट आने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पुरी से योग नगरी ऋषिकेश जाने वाली 18477 कलिंग उत्कल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 3.33 बजे से 5.32 मिनट लेट होने के कारण 9.05 बजे आई। आगरा, मथुरा, हरिद्धार व ऋषिकेश जाने वाले यात्री परेशान रहे। अमृतसर से मुंबई जाने वाली ट्रेन 11058 अपने निर्धारित समय 8.25 बजे से 8.24 घंटा लेट दोपहर 2.18 बजे आई। विशाखापट्टनम से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली 12807 समता एक्सप्रेस 9.44 बजे आनी थी, लेकिन 3.58 घंटा लेट दोपहर 1.41 बजे आई।
विज्ञापन

पुणे से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी सुपर फास्ट स्पेशल 01921 अपने निर्धारित समय सुबह 8.30 बजे के स्थान पर 6.20 घंटा लेट अपराह्न 2.50 बजे स्टेशन पर आई। मुंबई से गोरखपुर जाने वाली 22538 कुशीनगर एक्सप्रेस शाम 5.59 बजे से 5.16 घंटा लेट होने से रात 11.15 बजे आने की संभावना थी। गोरखपुर से कोचुवेल्ली जाने वाली 12511 राप्तीसागर सुपरफास्ट शाम 5.48 पर आनी थी, लेकिन ट्रेन 10.46 घंटा लेट चलने के कारण सुबह 4.34 बजे आएगी। अमृतसर से विशाखापट्टनम जाने वाली 20808 हीराकुंड एक्सप्रेस बृहस्पतिवार शाम 3.26 बजे आनी थी, लेकिन यह ट्रेन 10.01 घंटा लेट शुक्रवार सुबह 1.15 बजे आई। ट्रेनों के लगातार देरी से आने से यात्री समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed