फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   hi tension electricity power

असऊपुरा गांव के घरों में दौड़ा हाइटेंशन करंट, चार झुलसे

Mon, 15 Oct 2018 12:52 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Mon, 15 Oct 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
hi tension electricity power
administration - फोटो : amar ujala
ललितपुर। बांसी से तालबेहट की ओर मुख्य हाइवे पर शनिवार की रात असऊपुरा गांव में घरों में रात को घरों में हाइटेंशन करंट दौड़ गया। जिससे चार लोग मामूली झुलस गए। जिनको पास की अस्पताल में इलाज कराया गया।
विज्ञापन

हाइटेंशन करंट दौड़ने की घटनाएं आए दिन ग्रामीण क्षेत्रों में होती रहती हैं, जिसमें कई बार लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ती है। ऐसा ही हादसा गत रोज शनिवार को बांसी कस्बा से तालबेहट की ओर असऊपुरा गांव में हुआ। दिन में यहां लोगों को सौभाग्य योजना से कनेक्शन देने के लिए जंपर को काट दिया गया। इसके बाद देर शाम को जंपर जोड़ने के बाद यहां एक खंभे पर डीपी के पास जंपर एलटी लाइन से जा टकराया, जिससे 11 हजार केवी लाइन का तार एलटी लाइन से टच होते ही कई घरों में हाइटेंशन करंट दौड़ गया। इस दौरान दिनभर में देर शाम को बिजली आते ही कई लोगों ने अपने-अपने बिजली उपकरण चलाने का प्रयास किया। करीब चार-पांच लोग हाइटेंशन करंट की चपेट में आने से झुलस गए। करंट की सूचना लगते ही पूरे गांववासी अलर्ट हो गए और घरों में करंट आने की सूचना पूरे गांव में फैल गई। जिससे और किसी ने विद्युत उपकरणों को नहीं छुआ। करंट से झुलसे लोगों को पास के ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाकर इलाज कराया गया। यह सूचना विद्युत विभाग के अधिकारियों को दी गई। जिस पर उस क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। मौके पर पहुंचकर लाइनमैन कर्मचारियों ने स्थिति देखी। जिस पर हाइटेंशन तार और एलटी लाइन के तार आपस में चिपकने के कारण रात में बिजली सुचारु नहीं की जा सकी। हालांकि सुबह होने पर विद्युत कर्मचारियों ने विद्युत आपूर्ति सुचारु की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed