फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   her family income by raising goats and chickens.

Lalitpur News: रामसखी ने बकरी-मुर्गी पालन से बढ़ाई परिवार की आय

Fri, 26 Sep 2025 02:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 02:53 AM IST
सार

ललितपुर के ग्राम झरावटा की महिला रामसखी ने सीमित शिक्षा के बावजूद स्वयं सहायता समूह से जुड़कर बकरी और मुर्गी पालन शुरू किया। अब वह प्रति माह लगभग दस हजार रुपये कमा रही हैं। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति सुधरी और समाज में सम्मान बढ़ा।

विज्ञापन
her family income by raising goats and chickens.

विस्तार

ललितपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना के तहत संचालित समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। जो महिलाएं अपने जीवन में कुछ करना चाह रही हैं, उनके लिए यह एक प्लेटफार्म तैयार कर रहा है। ऐसा ही उदाहरण ग्राम झरावटा की महिला रामसखी हैं, जिसकी कामयाबी में शिक्षा भी बाधक नहीं बन सकी। कक्षा आठ तक शिक्षा ग्रहण करने वाली महिला ने लखपति दीदी में अपना नाम दर्ज कराया है।
विज्ञापन

विकास मड़ावरा अंतर्गत ग्राम झरावटा की महिला राम सखी का परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। इसके बाद उसे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित स्वयं सहायता समूह की जानकारी मिली। उसने समूह से जुड़कर उसके कामकाज को अच्छी तरह से समझा, इसके बाद उसने समूह से 25 हजार रुपये का लोन लेकर बकरी व मुर्गी पालन व्यवसाय का प्रारंभ किया। पूरे लगन के साथ उसने यह कार्य किया, जिसका परिणाम यह हुआ है, वह वर्तमान करीब दस हजार रुपये प्रतिमाह कमा रही है। जिससे उसके परिवार की आर्थिक स्थिति में तो सुधार आया ही है। साथ ही वह समाज भी सम्मान के साथ जीवन यापन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed