ललितपुर। कंपनी बाग में बुंदेलखंड विकास सेना ने टोल प्लाजा कर्मियों की मनमानी को लेकर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि टोल प्लाजा में भारी भरकम वसूली की जा रही है, जिससे लोगों में असंतोष पनप रहा है। विकास सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने जब चतुर्भुज सड़क परियोजना लागू की थी तो फोरलेन के रखरखाव के लिए सीमित अवधि के लिए टोल टैक्स का प्रावधान किया था, लेकिन पैसों की लालच में सरकारों ने इसे अघोषित कानून जैसा ही बना दिया है। जिले में टोल प्लाजा ने लूट मचाते हुए लोकल चार्जेज दोगुने कर दिए हैं। टोल टैक्स की राशि दोगुनी कर दी गई है। इसमें लोकल के 35 रुपये से बढ़ाकर 70 रुपये कर दिए हैं। इसका संगठन पुरजोर विरोध करेगा। उन्होंने टोल प्लाजा महाराष्ट्र की तर्ज पर समूचे देश से समाप्त करने की मांग की है। प्रदर्शन में अमरसिंह, मुन्ना त्यागी, नीलू सेन, सिरनाम सिंह यादव, कदीर खान, भैयन कुशवाहा, विनोद साहू, प्रदीप साहू, दीपक साहू, खुशहाल बरार, नंदराम कुशवाहा, पवन शर्मा, पुष्पेन्द्र शर्मा, गौरव विश्वकर्मा, प्रदीप प्रजापति, भरत चौहान, रोहित पटेल, मुजम्मिल पठान, फैजल खान, सिवल रैकवार, यशवंत रैकवार, विशाल राठौर उपस्थित रहे।