{"_id":"59d3de004f1c1bc8538b5bfb","slug":"health-team-inspection","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध बीमारी की सूचना पर धमकना पहुंची चिकित्सा टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध बीमारी की सूचना पर धमकना पहुंची चिकित्सा टीम
अमर उजाला ब्यूराो
Updated Wed, 04 Oct 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
lalitpur health news
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सीएमओ द्वारा गोद लिए गांव धमकना में संदिग्ध बीमारी फैलने की खबर के दूसरे दिन मंगलवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम गई। टीम ने गांव में जाकर कुछ लोगों की मलेरिया स्लाइड बनाई और दस लोगों के खून के नमूने लिए। गांव में गए अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके सोनी ने बताया कि गांव में मरीजों की स्थिति ठीक है।
धमकना में चिकिनगुनिया और विशेष बुखार के मरीजों की भरमार की खबर के बाद सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव गई थी। टीम ने वहां मरीजों को दवा वितरण के अलावा उनकी कुछ जांच की थी। मंगलवार को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके सोनी के निर्देशन और डॉ. अनिल कुमार गुप्ता की अगुवाई में एक टीम गांव में गई।
टीम ने वहां लगभग एक सैकड़ा मरीज देखें, टीम ने दस लोगों के खून के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए जिला मुख्यालय भिजवा दिया। टीम ने दूसरे दिन भी लगभग चार दर्जन मरीजों की स्लाइडें बनाई तथा मरीजों को दवा का वितरण भी किया।
विज्ञापन
गंदगी है बीमारी के वजह: डॉ. सोनी
गांव में बीमारी फैलने की वजह एसीएमओ डॉ. सोनी के अनुसार गांव में फैली गंदगी है। उनके अनुसार गांव के कई कुओं को पानी पीने योग्य नहीं है। इसके अलावा गांव की नालियों में जल भराव भी बीमारी का प्रमुख कारण है। उन्होंने बताया कि गांव के सफाई कर्मचारी को बुलाकर उसे गांव की सफाई करने के निर्देश दे दिए गए हैं।