फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Health services coming to a halt due to increasing infection, 55 in operation and 65 percent less patients reaching OPD

बढ़ते संक्रमण से थम रहीं स्वास्थ्य सेवाएं, ऑपरेशन में 55 तो ओपीडी में पहुंच रहे 65 फीसदी कम मरीज

Wed, 19 Jan 2022 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Health services coming to a halt due to increasing infection, 55 in operation and 65 percent less patients reaching OPD
ललितपुर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण से अस्पतालों में कोविड जांच की अनिवार्यता से मरीजों की संख्या में गिरावट आई है। जिला अस्पताल में एक जनवरी से अब तक के आंकड़ों में सामान्य ऑपरेशनों में कमी आई है तो ओपीडी में मरीजों की संख्या भी कम हो गई है। यहां बीते माह एक दिन में ओपीडी में 450 मरीज पहुंच रहे थे, अब महज 75 मरीज इलाज को आ रहे हैं। वहीं, 15 दिन में दो सौ से अधिक ऑपरेशन होते थे, अब 127 हो रहे हैं। ऑपरेशनों में 55 और ओपीडी में 65 फीसदी कम मरीज पहुंच रहे हैं। वहीं, निजी अस्पतालों में भी सामान्य ऑपरेेशनों में 40 से 50 प्रतिशत की कमी आई है।
विज्ञापन

शासन द्वारा बीते दिनों बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते सरकारी अस्पतालों में मरीजों को उपचार से पहले जांच कराना अनिवार्य कर दिया है, जिससे संक्रमण को फैलने से रोका जा सके और चिकित्सक, स्टॉफ के साथ अन्य मरीजों को भी बचाया जा सके। हालांकि, आपातकालीन स्थिति में जांच अनिवार्य नहीं है। लेकिन, बढ़ रहे कोविड मरीजों और अस्पतालों में जांच अनिवार्य होने से अस्पतालों में मरीजों की संख्या घट गई है। मरीज दर्द से भले ही परेशान हो, लेकिन कोरोना जांच के भय से अस्पतालों तक नहीं पहुंच रहे हैं। आपातकालीन स्थिति में ही मरीज अस्पतालों की ओर रुख कर रहे हैं। इससे स्वास्थ्य सेवाओं की गति धीमी हो गई है।
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों पर नजर डालें तो जिला अस्पताल में ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों की संख्या एक तिहाई हो गई है, जहां बीते दो सप्ताह पूर्व 450 मरीज पहुंच रहे थे, अब बढ़ते संक्रमण से महज 150 मरीज ही इलाज को पहुंच रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष कुुमार ने बताया कि संक्रमण के बढ़ने से मरीजों की संख्या में 40 प्रतिशत की कमी आ गई है। इसी प्रकार सभी ओपीडियों में औसतन 65 प्रतिशत मरीजों की आई है। वहीं सामान्य ऑपरेशनों की स्थिति भी यही बनी हुई है। 55 प्रतिशत ऑपरेशन कम हो रहे हैं। वहीं निजी अस्पतालों में सामान्य ऑपरेशन 40 से 50 प्रतिशत कमी आई है। हड्डी व आंख के ऑपरेशन में कमी नहीं आई है। इससे स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है ऑपरेशन की स्थिति
चिकित्सक - 15 से 31 दिसंबर - एक से 16 जनवरी तक
डॉ. विशाल जैन सर्जन - 21 - 06
डॉ. एम के गुप्ता ईएनटी - 07 - 03
डॉ. एमसी गुप्ता आर्थो - 20 - 08
डॉ. एलबी गुप्ता नेत्र सर्जन - 175 - 110
कोरोना के बढ़ते संक्रमण से मोतियाबिंद मरीजों को चिह्नित करने के लिए शिविर लगना बंद हो गए। इससे ऑपरेशनों की संख्या 75 प्रतिशत कम हो गई है। ओपीडी में भी कम मरीज पहुंच रहे हैं।
- डॉ. एलबी गुप्ता, नेत्र सर्जन
बीते माह में प्रतिदिन ओपीडी में 50 से 60 मरीज उपचार को आते थे, लेकिन अब संख्या 40 ही पहुंच रही है। मरीजों के संक्रमण के चलते कम ही अस्पताल में आ रहे हैं।

- डॉ. मनीष कुमार, बाल रोग विशेषज्ञ
निजी अस्पतालों में ऑपरेशन सावधानी के साथ किए जा रहे हैं। मरीजों को मास्क व सामाजिक दूरी का पालन कराया जा रहा है। हालांकि, बढ़ते संक्रमण से सामान्य ऑपरेशनों में 40 से 50 प्रतिशत की कमी आ गई है। हड्डी व आंखों के ऑपरेशनों की संख्या में कोई कमी नहीं है।
- डॉ. राजकुमार जैन, अध्यक्ष, आईएमए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed