{"_id":"600f1cf48ebc3e54260e5f0e","slug":"hariyana-beat-agra-lalitpur-news-jhs1869904102","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा पहुंची चेयरमैन ट्रॉफी के फाइनल में आगरा पर 64 रन की बड़ी जीत दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा पहुंची चेयरमैन ट्रॉफी के फाइनल में आगरा पर 64 रन की बड़ी जीत दर्ज
झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
cricket 1.jpg
- फोटो : cricket 1.jpg
Link Copied
पाली/ललितपुर। कस्बा पाली के एमसीसी ग्राउंड में चल रहे चेयरमैन क्रिकेट ट्रॉफी का सेमीफाइनल मुकाबले में हरियाणा ने आगरा पर बड़ी जीत कर फाइनल मुकाबले के लिए अपनी टिकट पक्की कर ली है। हरियाणा ने बल्लेबाजी का फैसला कर आगरा के समक्ष 181 रन का शानदार लक्ष्य रखा। 20 ओवर के इस मैच में हरियाणा ने अपने 7 विकट खोए। जिसमें मानव ने 6 चौकों की मदद से 33 रन , रूद्र ने 6 चौकों की मदद से 40 रन , 4 चौकों की मदद से अश्विनी ने 31 रन का अपनी टीम के लिए सर्वाधिक योगदान दिया। 181 रन के लक्ष्य को भेदने उतरी आगरा की टीम महज 17 ओवर में ही ऑलआउट होकर पवेलियन वापस लौट गई और लक्ष्य से काफी दूर रहकर 117 रन ही बना सकी। आगरा की ओर से शिवांश ने 27 रन , लव ने 20 रन की ही सर्वाधिक पारी खेली, बाकी के बल्लेबाज निराश होकर वापस लौटे। सेमीफाइनल मुकाबले को जीत कर हरियाणा ने आगरा को हराकर फाइनल मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली। बीजेपी मंडल अध्यक्ष पुनीत चौरसिया, पुष्पेंद्र चौरसिया ने मानव को मेन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर आंखों देखा हाल राजू परिहार, देवेंद्र चौरसिया, स्कोरर सपा नेता तिलक यादव, एम्पायर सुरेश सेन, भज्जी यादव, आलोक चौरसिया, पंकज प्रभारी, राजकुमार रजक, अर्पित जैन, शंकर, रोहित, सुखेंद्र जैन, भरत रमपूरा, शिवलाल रजक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।