फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Har-Har Mahadev kept resonating in the pagodas since morning

Lalitpur News: शिवालयों में सुबह से गूंजता रहा हर-हर महादेव

Thu, 27 Feb 2025 12:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Har-Har Mahadev kept resonating in the pagodas since morning
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। महाशिवरात्रि पर बुधवार तड़के से ही शिवालयों पर श्रद्धालुओं की कतार लग गई। हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा, गेहूं की बालियां और फूल चढ़ाकर पूजन-अर्चन किया। दूध व जल से भगवान शिव का अभिषेक किया। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। इस दौरान अलग-अलग स्थानों से भगवान शिव की बरात निकली, जिसमें उनके गण के अलावा श्रद्धालुओं ने भावविभोर होकर नृत्य किया।
शहर के सीतापाठ स्थित हजारिया महादेव मंदिर, थानेश्वर मंदिर, चंडीमाता मंदिर स्थित भगवान भोलेनाथ मंदिर, सुमेरा तालाब स्थित शिव मंदिर, सेतबंधु रामेश्वर मंदिर, बड़ापुरा स्थित लक्ष्मी मंदिर, सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, सर्वेश्वर धाम, सरदारपुरा स्थित गोपेश्वर महादेव, राजराजेश्वर महादेव मंदिर, नेहरूनगर स्थित बाबा अमरनाथ शिव मंदिर, डोंडाघाट स्थित शिव मंदिर, नरसिंह मंदिर स्थित हजारिया महादेव मंदिर, नेहरूनगर स्थित गोपेश्वर मंदिर समेत सभी शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया।
विज्ञापन

भक्तों ने भगवान शिव का दूध, दही, शहद, बेलपत्र, फूल फल आदि से भव्य पूजन-अर्चन किया। दिनभर मंदिरों में जलाभिषेक व रुद्राभिषेक किया गया। पूरे दिन हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने अपने घरों पर भी सुंदरकांड, सत्यनारायण कथा व भंडारा आदि का आयोजन किया। शाम को मंदिरों पर रात्रि जागरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, डोंडाघाट से सुबोध गोस्वामी सहित अन्य श्रद्धालुओं ने भगवान शिव बरात निकाली। भजनों पर युवा व महिलाएं भावविभोर होकर नृत्य करते रहे। चंडी माता मंदिर से देर शाम बरात निकली, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुई मंदिर में संपन्न हुई। इस दौरान हीरानंद गिरि महाराज, प्रकाश शास्त्री, गोलू पुरोहित, प्रेमलाल बानी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed