{"_id":"679bc864c7effefe850b3aa4","slug":"har-ghar-nal-jal-yojana-has-spoiled-the-condition-of-roads-lalitpur-news-c-131-ltp1001-128670-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: हर घर नल जल योजना ने बिगाड़ी सड़कों की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: हर घर नल जल योजना ने बिगाड़ी सड़कों की सूरत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पुलवारा (ललितपुर)। ब्लॉक बार क्षेत्र में नमामि गंगे की हर घर नल जल योजना ने सड़कों की सूरत बिगाड़ दी है। सड़क की खोदाई कर पाइपलाइन तो बिछा दी गई, लेकिन मरम्मत के नाम पर कई जगह मिट्टी डालकर खानापूर्ति कर दी है। ऐसे में कहीं गड्ढा तो कहीं नाली खुली पड़ी हुई है।
ग्राम पंचायत बम्हौरी सहना व टोड़ी और धनगौल में हर घर नल जल योजना के अंतर्गत सड़कों की खोदाई कर पाइपलाइन बिछाई गई है। पाइपलाइन से पानी तो मिला नहीं, खोदाई के बाद सड़कों की मरम्मत न होने से खस्ताहाल हो गई हैं। ग्राम पंचायत बम्हौरी सहना में पाइपलाइन बिछाए जाने के लिए एक-दो फिट गहरी खोदाई करा दी।
इससे वाहन की निकासी नहीं हो पा रही है। कई जगह बीच में सड़क खोद दी गई है। वहीं ग्राम टोड़ी में पाइपलाइन बिछाए जाने के बाद सड़कें ठीक नहीं की गई हैं। मरम्मत की जगह मिट्टी मात्र डालकर ही इतिश्री कर ली है।
विज्ञापन
यही हाल ग्राम धमना में बना हुआ है। यहां पर लोगों को वाहन तो दूर पैदल निकासी तक में समस्या हो रही है।