फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Hanging tree a people dead gase murder

पेड़ पर लटके मिले युवक की हत्या की आशंका जताई

Sun, 03 May 2020 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Hanging tree a people dead gase murder
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम दुर्जनपुरा में पेड़ से फांसी पर लटके मिले युवक की मौत के प्रकरण में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने एसपी से दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना बार अंतर्गत ग्राम बसतगुवां निवासी बहादुर सिंह पुत्र ऊदल सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका पुत्र भगवत सिंह (32) जो 25 अप्रैल को दोपहर तीन बजे किसी कार्य से रोड किनारे खड़ा था। उसी समय थाना बार पुलिस, जो बार की ओर जा रही थी। गाड़ी रोककर पुत्र को गाली गलौज करने लगी, जिसके भय से उनका पुत्र भागा। जबकि पुत्र पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं है और न ही आपराधिक इतिहास है। उसके घर पर आकर रात आठ बजे भगवत के नहीं पकड़े जाने पर जान से मारने की धमकी दी। 27 अप्रैल से पुत्र लापता हो गया और तीस अप्रैल को पुत्र भगवत का शव पेड़ पर लटका मिलने की सूचना मिली। पिता ने आरोप लगाया कि 15 से 20 फुट के पेड़ पर जूता पहने पेड़ पर चढ़ना मुश्किल है। उक्त हत्या को आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है। पीड़ित पिता ने पुत्र की हत्या की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed