फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   hanging electricity wirre

नीचे झूल रहे तार, कब हटाओगे ‘सरकार’

Tue, 19 Mar 2019 01:04 AM IST
lalitpur Published by: Pragyan dubey Updated Tue, 19 Mar 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
hanging electricity wirre
प्रशासन - फोटो : amar ujala
ललितपुर। शहर के मोहल्ला नेहरू नगर की गलियों में गाड़ी से निकलना खतरे से खाली नहीं है। क्योंकि, यहां पर बिजली के तार इतने नीचे लटक रहे है कि गाड़ी चलाने वाला डरकर निकालता है। यही नहीं, यहां पर खंभे भी टेढ़े- मेढ़े और झुके हुए हैं, जिससे हादसों का खतरा मंडराता रहता है।   
विज्ञापन

बिजली विभाग ने नेहरूनगर के खुले बिजली के तारों से छुटकारा तो दिला दिया है, जिससे फाल्ट होने पर तार टूटने के दौरान बहुत अब खतरा नहीं रह गया है, लेकिन विभाग द्वारा जो बंच केबल बिछाई गई हैं, उनकी ऊंचाई कई गलियों में जमीन से मात्र पांच से सात फिट तक ही है, जिससे यह बंच केबल काफी नीचे तक झूल रही हैं। इन केबलों को कोई बच्चा भी आसानी से छू सकता है। वार्ड नंबर एक के अंतर्गत आने वाले मोहल्ला नेहरूनगर में धर्मशाला के आगे मिस्त्री के घर के पास लगा विद्युत खंभा झुका हुआ है। इस खंभे पर विद्युत केबलों को बिछाया गया है और इसी खंभे की केबल से बिजली सुचारु रहती है। लेकिन, झूल रहे इस खंभे के गिरने का भय मोहल्ले वालों को हमेशा बना रहता है और खंभा गिरने से मुहल्ले में बड़ा हादसा कभी भी हो सकता है। मुहल्लेवासियों के अनुसार उन्होंने कई बार बिजली विभाग को खंभा के बारे में बताया, लेकिन अब तक विभाग ने खंभे को हटाना उचित नहीं समझा।
विज्ञापन

इसी प्रकार नेहरू नगर में ही पुलिस चौकी वाली गली में एक विद्युत खंभे से निकली बंच केबल काफी नीचे से लटक रही है और इस केबल में बिजली आपूर्ति भी लगातार हो रही है, जिससे गंभीर घटना होने की संभावना है। इसी रास्ते से फ्यूचर फाउंडेशन कान्वेंट स्कूल, प्राथमिक पाठशाला स्कूल एवं देहरे कारसदेव का मंदिर भी स्थित है और स्कूलों के विद्यार्थी इसी मार्ग से रोजाना स्कूल जाते हैं। यहां तक कि इसी गली से दो पहिया या चार पहिया वाहन निकलने के दौरान बंच केबल वाहनों से भी टकरा जाती है। यहां तक कई बार बालू या अन्य मैटेरियल लेकर गलियों से ट्रैक्टरों को निकालने के लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ती है। गैस सिलेंडर या फिर अन्य तीन पहिया या चार पहिया वाहनों को भी बंच केबल लटकने के कारण परेशानी होती है। यहां वाहनों के निकलने के दौरान बड़ा हादसा होने की संभावना प्रबल बनी हुई है। मुहल्लेवासियों द्वारा अधर में लटक रहे विद्युत खंभे को कई बार हटाने की मांग की गई है, लेकिन अब तक न तो विभाग द्वारा खंभा हटवाए गए और न ही बंच केबल को सही ऊंचाई तक किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत बंच केबल बीच में लटकने के कारण यहां कभी भी अनहोनी हो सकती है। कई बार बंच केबल को लाठी के सहारे उठाकर भी निकलना होता है। जबकि कई बार रात के समय बिजली नहीं होने पर अंधेरेे में वाहन निकलने के दौरान लोग बंच केबल में फंस जाते हैं, जिससे वाहन निकलने में काफी दिक्कत का सामना करना होता है।
- शादीलाल, नेहरुनगर।
-
फोटो-
मुहल्ले मेें लटक रही बंच केबल और खंभा हटवाए जाने के संबंध में कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन देकर या फिर अन्य माध्यमों से विद्युत अधिकारियों को अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ।

- रामवती, पार्षद नेहरूनगर।

मोहल्ला नेहरूनगर में बिजली के खंभे झुकने और बंच केबल काफी नीचे तक लटकने का मामला संज्ञान में आया है। अवर अभियंता के माध्यम से जांच कराकर शीघ्र ही समाधान कराया जाएगा।
- शैलेंद्र कुमार कटियार, अधिशासी अभियंता प्रथम, विद्युत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed