फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   hanged tree sucide

पेड़ से लटका मिला शव

Tue, 25 Jun 2019 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
hanged tree sucide
पेड़ से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

महरौनी। कोतवाली अंतर्गत ग्राम सिलावन के पास सजनाम नदी के किनारे लगे पेड़ से युवक का शव लटका मिला। मृतक छह दिन से लापता था। सोमवार की सुबह सजनाम नदी के किनारे से मछली पकड़ने जा रहे ग्रामीणों को बदबू आई तो उन्होंने आसपास देखा। सजनाम नदी किनारे एक युवक का शव पेड़ पर लटका था। शव सड़ गया था । सूचना मिलने पर ग्राम सिलावन के चौकीदार ने महरौनी पुलिस को खबर दी। इस पर कोतवाली प्रभारी एके सिंह चौहान, एसआई गिरीश कुमार, रामकिशोर सिंह पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। मृतक कौन था, इसकी पहचान के लिए आसपास वालों से पूछा गया। इस पर पता चला कि मृतक पास के गांव अंडेला निवासी ब्रजभान लोधी (30) है। शव सड़ चुका था, इसलिए उसकी शिनाख्त कपड़े और जूते से की गई। मृतक के भतीजे रामस्वरूप ने मौके पर पहुंचकर शिनाख्त की। उसने बताया कि मृतक छह दिन से घर से गायब था, जिसकी परिवारवाले खोज कर रहे थे। शव पूरी तरह से सड़ चुका था। जगह-जगह हड्डी दिखाई देने लगी थीं। शव जंगल में काफी अंदर लटका होने से किसी को जानकारी नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed