फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Guryana village bans alcohol, marijuana, and gambling

Lalitpur News: गुरयाना गांव में शराब, गांजा, जुआ पर लगाया प्रतिबंध

Sun, 21 Sep 2025 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Guryana village bans alcohol, marijuana, and gambling
- सार्वजनिक स्थानों, शादी समारोह व तेरहवीं में शराब पीकर उत्पाद मचाने पर लगेगा 5100 जुर्माना
विज्ञापन

- पांच साल के लिए समाज से किया जाएगा बहिष्कृत, अवैध शराब बेचने पर लगेगा 11 हजार का अर्थदंड
संवाद न्यूज एजेंसी
डोंगराखुर्द/ललितपुर। नाराहट क्षेत्र के ग्राम गुरयाना में ग्रामीणों ने पूरे गांव में किसी भी प्रकार के नशे के खिलाफ प्रतिबंध लगा दिया है। गांव के सर्वसमाज ने बैठक करके शराब, गांजा और जुआ पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है।
नाराहट क्षेत्र के ग्राम गुरयाना में नशे के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। शनिवार को गांव में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें गांव के सभी समाज के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। सभी समाज के ग्रामीणों ने निर्णय लिया है कि कोई भी व्यक्ति शराब, गांजे का सेवन नहीं करेगा और जुआ नहीं खेलेगा। इसके साथ ही यह भी तय किया गया कि सार्वजनिक स्थानों, शादी समारोह और तेरहवीं में शराब पीकर उत्पात मचाने वालों पर 5100 का जुर्माना लगेगा। साथ ही उन्हें 5 साल के लिए समाज से बहिष्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

यही नहीं बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि शराब पीकर गांव वालों को गाली-गलौज करने या अपमानित करने वालों पर 5000 रुपये का जुर्माना लगेगा। जबकि अवैध शराब बेचने वालों को 11000 का दंड देना होगा। वहीं, माता-पिता के साथ दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नशे के खिलाफ बैठक में मुख्य रूप से लल्लू राजा, दशरथ तिवारी, राजेंद्र सिंह, धनीराम पटेल, सूर्यप्रताप सिंह, छकी कुशवाहा, महेंद्र पटेल, कुलदीप सिंह, संजले राजा, रामसेवक अहिरवार, पप्पू अहिरवार, जालम प्रजापति, सुरेश प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed