{"_id":"5ee914a48ebc3e42b4102f38","slug":"grasshopers-moved-to-chatterpur-lalitpur-news-jhs169250435","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिड्डी दल के छतरपुर जिले में होने से है राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिड्डी दल के छतरपुर जिले में होने से है राहत
विज्ञापन
field
- फोटो : field
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जनपद की सीमा से जुड़े मध्यप्रदेश के जिला टीकमगढ़ से टिड्डी दल छतरपुर पहुंचने से कृषि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है। लेकिन, जिले की सीमा से 200 किलोमीटर की दूरी पर टिड्डी दल होने के कारण कृषि विभाग को अलर्ट पर रखा गया है।
पाकिस्तान से राजस्थान होकर मध्य प्रदेश के रास्ते टिड्डी का दल आया है, जो बीते माह से प्रदेश के जिलों में भी डेरा डाले हुए है। इस दौरान कई जिलों के कुछ फसलों को नुकसान भी पहुंचा चुका है। बीते दिनों जिले में आने की संभावना थी, लेकिन कृषि विभाग व किसानों की जागरुकता के कारण ऐसा संभव नहीं हो सका और शोरगुल करके भगा दिया गया।
टिड्डी दल महरौनी के रास्ते मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में चला गया। जहां से छतरपुर में डेरा डाले था। सोमवार को टिड्डी दल के टीकमगढ़ में आने से जिले में आने की संभावना बढ़ गई थी, जिसको लेकर जिले में कृषि विभाग को अलर्ट पर रखा गया था। विभागीय अधिकारी व कर्मचारी सीमा पर निगरानी बनाए थे। मंगलवार को हवा का रुख पलटने से टिड्डी दल महोबा की ओर चला गया। जहां से वापस छतरपुर आ गया। टीकमगढ़ सीमा से दूर होने पर टिड्डी दल के आने की संभावनाओं को लेकर राहत मिल गई है। वर्तमान में टिड्डी दल जिले की सीमा से लगभग दो सौ किलोमीटर की दूरी पर है। इसलिए विभाग को अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
-------
वर्तमान में टिड्डी दल टीकमगढ़ सीमा से हटकर छतरपुर जिले में डेरा डाले हुए है। इससे अभी राहत है। जिले की सीमा से दो सौ किलोमीटर है। हवा के रुख पलटने से आने की संभावना है। इसको लेकर विभाग अलर्ट पर है।
- गौरव यादव
जिला कृषि अधिकारी