फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Grand farewell tour of naïve ejected

धूमधाम से निकली भोले की विदाई यात्रा

Thu, 11 Aug 2016 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 11 Aug 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
Grand farewell tour of naïve ejected
shiv yatra, lalitpur news - फोटो : amar ujala, lalitpur news
ललितपुर। चंडी धाम पर सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण के बाद भोले की विदाई यात्रा शहर में धूमधाम से निकाली गई। विदाई यात्रा के साथ ही शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम का समापन हो गया। भंडारे का आयोजन सपा नेता ज्योति सिंह लोधी द्वारा बृहस्पतिवार को चंडी धाम पर किया जाएगा।
विज्ञापन


विदाई यात्रा का शुभारंभ श्रीसिद्धपीठ चंडी मंदिर धाम से किया गया। यात्रा का शुभारंभ  भाजपा नेता जे के सिंह ने किया। सुबह पार्थिव शिवलिंग का पूजन व महारूद्राभिषेक प्रधान यजमान ऊषा सुभाष जायसवाल, सपा नेता ज्योति कल्पनीत सिंह व सुधीर प्रसाद ने किया। भोलेनाथ की विदाई यात्रा चंडीपीठाधीश्वर  स्वामी चन्द्रेश्वर गिरि के सानिध्य में  अद्भुत छटा बिखेरते हुए सुम्मेरा तालाब की ओर रवाना हुई। 
विज्ञापन

सबसे आगे धर्मध्वज लिए घोड़े पर युवा सवार थे। उनके पीछे उज्जैन से आई तोपों द्वारा भगवान भोलेनाथ को सलामी दी जा रही थी। मथुरा की रासलीला की पार्टी अपने नृत्य द्वारा सभी का मन मोह रही थी। भोले के भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था जे के सिंह ओर से की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा में महंत रूपेन्द्र प्रकाश, महामंडलेश्वर उमाशंकर महाराज, महंत कृष्णगिरि, सर्वेश्वर गिरि, महंत सूर्यप्रकाश जी महाराज उपस्थित रहे। यात्रा के दौरान प्रधान यजमान ऊषा सुभाष जायसवाल, अध्यक्ष नगरपालिका परिषद  एमएलसी रमा निरंजन, विधायक रमेश कुशवाहा, सपा प्रत्याशी ज्योति कल्पनीत सिंह, सरदार बी के सिंह, अवध बिहारी उपाध्याय, वरिष्ठ सपा नेता तिलक सिंह यादव, प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले, जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता शिशुपाल सिंह यादव सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौबे, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सिंह लोधी,


उपजिलाधिकारी रमेश चंद्र तिवारी, चन्द्रशेखर तिवारी, विष्णु अग्रवाल, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, रामरतन गोस्वामी, मनमोहन जडिया, नरेन्द्र कड़ंकी, परमानंद तिवारी, महेन्द्र अग्निहोत्री, कार्यक्रम महामंत्री अनूप मोदी, वीरेन्द्र पुरोहित, विजय जैन कल्लू, दीपक सोनी, राहुल शुक्ला, राजेश दुबे, पार्षद अनुराग जैन शैलू, पार्षद भवानी सिंह यादव, पार्षद महेन्द्र सिंघई, महेश श्रीवास्तव भैया, विजय उपाध्याय, बृजेश पंथ, सतेन्द्र सिसौदिया, रत्नेश तिवारी, राजनारायण पुरोहित, मनीष अग्रवाल, अमित तिवारी, अश्विनी पुरोहित, शत्रुघ्न यादव, दिनेश गोस्वामी समेत हजारों की संख्या में श्रृद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed