फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Grain will no longer spoil in the open, warehouse started building with Rs 48 crores

Lalitpur News: अनाज अब खुले में नहीं होगा खराब, 48 करोड़ से बनने लगा वेयर हाउस

Tue, 30 Jan 2024 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Grain will no longer spoil in the open, warehouse started building with Rs 48 crores
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। किसानों का अनाज अब खुले में खराब नहीं होगा। 48 करोड़ की लागत से ग्राम मिर्चवारा में स्टील का वेयर हाउस बनना शुरू हो गया है। इसमें पांच लाख क्विंटल अनाज रखने की क्षमता होगी। इस वेयर हाउस में रखा गया अनाज 5-7 साल तक खराब नहीं होगा।
उद्याेग और निवेश को बढ़ावा देने के लिए फरवरी में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की बैठक वर्ष 2023 में हुई थी। 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक निवेश के प्रस्ताव आए थे। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर निवेश को धरातल पर उतारने का काम शुरू किया गया। कई कंपनियों ने निमार्ण की प्रारंभिक प्रक्रिया शुरू भी कर दी है। लखनऊ की यूजीआर प्राइवेट लिमिटेड साइलो ने तालबेहट के ग्राम मिर्चवारा में 48 करोड़ की लागत से स्टील वेयर हाउस स्थापित करने का काम शुरू कर दिया है। इस वेयर हाउस के लिए करीब 13 एकड़ जमीन अधिग्रहीत की गई है। अधिकारियों के मुताबिक वेयर हाउस में आधुनिक तकनीक से अनाज रखने और निकालने का काम होगा। जहां बड़े किसान अपना अनाज लंबे समय तक सुरक्षित रख सकेंगे तो क्षेत्र के लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन

--------
किसानों के अनाज भंडारण के लिए 43 करोड़ रुपये से स्टील वेयर हाउस बनाने का काम शुरू हो गया है। जल्द ही इसका निर्माण पूरा हो जाएगा। इस वेयर हाउस में करीब पांच लाख क्विंटल अनाज रखने की क्षमता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विमलकांत द्विवेदी, उपायुक्त जिला उद्योग, प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed