{"_id":"69dd4fe0dbee99145d0dd7f4","slug":"grain-and-household-items-reduced-to-ashes-after-fire-breaks-out-in-home-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-154723-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: घर में आग लगने से अनाज और घरेलू सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: घर में आग लगने से अनाज और घरेलू सामान जलकर राख
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। चूल्हे पर खाना बनाने के दौरान टपरे में आग लग गई। गांव के लोगों और फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाया, तब तक टपरा सहित उसमें रखा अनाज व घर गृहस्थी का सामान जल गया। पीड़ित ने आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की।
कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम पनारी में चुन्नीलाल अपने खेत पर टपरा बनाकर अपने परिवार सहित निवास करता था। यहीं पर बकरियाें का पालन भी करता है। सोमवार को चुन्नीलाल की पत्नी उर्मिला टपरे के अंदर चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी दौरान आग लग गई और देखते ही देखते पूरे टपरे में आग फैल गई।
गांव के लोगों ने टपरा में आग लगी देखी तो भागकर पहुंचे और टपरे के बगल में बने एक अन्य टपरे में बंधी बकरियों को बाहर निकाला। इसके बाद टपरे में लगी आग पर पानी डालकर उसे बुझाने का प्रयास करने लगे। डायल-112 पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस बीच सूचना पर फायर ब्रिगेड वाहन मौके पर पहुंचा और पानी डालकर आग को बुझाया। आग से टपरा पूरी तरह जल गया। पीड़ित ने बताया कि आग से घर में रखा करीब 10 क्विंटल गेहूं और घर गृहस्थी का सामान जल गया। पीड़ित ने आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि टपरा में लगी आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड वाहन मौके पर पहुंचा था और आग को बुझाया। आग लगने का कारण खाना बनाते समय चिंगारी उठने से लगना बताया गया है। घटना की जांच की जा रही है।