फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Govindsagar Dam echoes with the chirping of foreign birds

Lalitpur News: विदेशी पक्षियों के कलरव से गूंजा गोविंदसागर बांध

Mon, 06 Jan 2025 12:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Govindsagar Dam echoes with the chirping of foreign birds
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। राष्ट्रीय पक्षी दिवस को वन विभाग भूल गया है। इस समय जब जनपद में विदेशी पक्षियों की अनुपम छटा देखने को मिल रही है। ऐसे में विभाग ने किसी प्रकार का कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया है। हालांकि पक्षियों के संरक्षण के लिए जनपद में कार्य कर रही संस्था मानव आर्गनाइजेशन ने गोविंदसागर बांध के समीप कार्यक्रम का आयोजन कर राष्ट्रीय पक्षी दिवस को मनाया। यहां विदेशी पक्षियों का कलरव सभी को आकर्षित कर रहा था।
राष्ट्रीय पक्षी दिवस पर मानव आर्गनाइजेशन की पर्यावरण संरक्षण विंग नेचर क्लब के सदस्यों ने गोविंद सागर बांध के निकट गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें पक्षी विशेषज्ञ देवेंद्र सिंह यादव ने बताया की सारस राजकीय पक्षी है, लेकिन कम होते वेटलैंड क्षेत्र एवं रासायनिक खाद के बढ़ते प्रयोग से इनके जीवन पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। संरक्षण के अभाव में इनकी संख्या कम होती जा रही है।
विज्ञापन

पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि नेचर वॉक के दौरान हम लोगों ने बहुत सारे देशी-विदेशी खूबसूरत पक्षी देखे। गोविंदसागर बांध में भ्रमण के दौरान बांध के भराव क्षेत्र में सुर्खाब बतख, बगुला, सिलिंडर बिल्डगुल, यूरेशियनकूट, ट्यूफिटडटक, स्लेटीसवन, छोटा लालसर, जल कौआ, ब्लैकविंड स्टिल्ड के साथ-साथ किंगफिशर, नीलकंठ, बाज, अवाबिल आदि पक्षी देखे गए। भारत प्रवासी पक्षियों मसलन साइबेरियन क्रेन, ग्रेटर फ्लेमिंगो और डेमॉस्सेल क्रेन जैसे पक्षियों के लिए घर जैसा है। ये अति सुंदर व मनमोहक प्रवासी पक्षी हर वर्ष सर्दियों और गर्मी के मौसम में भोजन, प्रजनन के लिए भारत आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed