फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Goods train derailed at warehouse in Lalitpur

ललितपुर: माल गोदाम पर रैक प्लेस के दौरान बेपटरी हुई मालगाड़ी, हादसे में कोई हताहत नहीं, जमीन से पटरी पर लाया गया डिब्बा

Fri, 22 Apr 2022 07:47 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 22 Apr 2022 07:47 PM IST
सार

ललितपुर में देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग के आगे नई माल गोदाम पर शुक्रवार की सुबह साढ़े 11 बजे एक मालगाड़ी की लोडिंग के लिए रैक प्लेस हो रहा था, लेकिन गाड़ी की ओवरस्पीड के चलते एंड प्वाइंट पर ट्रेन नहीं रोकी गई और उसका एक वैगन एंड प्वाइंट तोड़ते हुए जमीन पर आ गया। बाद में बेपटरी हुए वैगन को पटरी पर लाया गया। 

विज्ञापन
Goods train derailed at warehouse in Lalitpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ललितपुर रेलवे स्टेशन के आगे नई माल गोदाम पर रैक प्लेस के दौरान एक मालगाड़ी लोडिंग के रैक एंड प्वाइंट को तोड़ते हुए उसका एक वैगन पटरी से उतर गया। जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारियों ने मौके पर जाकर वैगन को रोक मालगाड़ी को वहां से हटवा दिया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर इसकी जांच शुरू कर दी गई।

विज्ञापन


ललितपुर में देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग के आगे नई माल गोदाम पर शुक्रवार की सुबह साढ़े 11 बजे एक मालगाड़ी की लोडिंग के लिए रैक प्लेस हो रहा था, लेकिन गाड़ी की ओवरस्पीड के चलते एंड प्वाइंट पर ट्रेन नहीं रोकी गई और उसका एक वैगन एंड प्वाइंट तोड़ते हुए जमीन पर आ गया। जानकारी मिलते ही रेलवे के
विज्ञापन

अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंच गए और मालगाड़ी के बेपटरी हुए वैगन को छोड़कर बाकी मालगाड़ी को वहां से हटा दिया गया।

रेलवे अधिकारियों ने तत्काल झांसी से दुर्घटना राहत ट्रेन बुलाई। जिसके बाद बेपटरी हुए वैगन (डिब्बा) को जमीन से उठाकर पटरी पर लाया गया। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। रेलवे अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed