फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   God's complete residence is in Om: Chinmayanand Bapu

ओम में ही परमात्मा का संपूर्ण वास : चिन्मयानंद बापू

Mon, 20 Nov 2023 10:37 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
God's complete residence is in Om: Chinmayanand Bapu
- धूमधाम से हुआ भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह, बरात में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। कथा व्यास चिन्मयानंद बापू ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति अकेले ओम नाम का उच्चारण करे तो वह भगवान के संपूर्ण नामों का जाप करता है। उसको परमात्मा के सच्चे स्वरूप का बोध होता है। इस अवसर पर भगवान शिव की बरात निकाली गई। श्री तुवन मंदिर प्रांगण में शिव पुराण कथा में भगवान शिव के विवाह की कथा का वर्णन करते हुए चिन्मयानंद बापू ने कहा कि हमारा मन और चित सुंदर नहीं होता और जिस व्यक्ति का चित परमात्मा में लीन हो। अंदर से वह सुंदर हो उसका स्वरूप भी सहज सुंदर होता और वंदनीय हो जाता है। इसलिए बाहर की सुंदरता ठीक करने से पहले प्रत्येक जीव को अपनी आंतरिक सुंदरता बढ़ानी चाहिए और परमात्मा के श्रीचरणों में अपनी भक्ति को और ज्यादा से ज्यादा बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्वती माता जन्म से ही भगवान शिव की भक्त थीं। बचपन से ही उन्होंने शिवलिंग की पूजा की इसलिए उन्हें भगवान भोलेनाथ पति स्वरूप में मिले। हम किसी भी जीवन की यात्रा पर जाएं तो धर्म को न छोड़ें। सदैव धर्म को लेकर ही हम किसी भी मार्ग पर आगे बढ़ें। इस अवसर पर भगवान शिव की बरात पशु चिकित्सालय से निकलकर कथा प्रांगण पहुंची। इस दौरान टीकमगढ़ से आए डमरू दल और भूत पाटो की टोली बरात में आकर्षण का केंद्र रही। सदर विधायक राम रतन कुशवाहा, सुभाष जायसवाल, मनमोहन जड़िया, श्यामकांत चौबे, प्रियंक, अरविंद वैद्य, अजय तिवारी नीलू, विजय उपाध्याय, माधव चौबे, अभिषेक चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed