फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   God's darshan is done by the rise of virtue: Muni Sudha Sagar

भगवान के दर्शन पुण्य के उदय से होते हैं : मुनि सुधा सागर

Sun, 15 Jan 2023 11:24 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
God's darshan is done by the rise of virtue: Muni Sudha Sagar
ललितपुर। श्री अभिनंदनोदय तीर्थ क्षेत्रपाल मंदिर में मुनि सुधा सागर महाराज ने कहा कि भगवान के दर्शन पुण्य के उदय से होते हैं। मंदिर में देवदर्शन से जीवन में स्वत: ही संस्कार आते हैं जिनसे अच्छा आचरण और शाकाहार अपनाने की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन

मुनिश्री ने कहा कि जीवन में प्रभु दर्शन की महिमा यदि समझ गए तो समझो जीवन में चमत्कारिक परिवर्तन होने वाला है। उन्होंने कहा कि जैन धर्म में जन्म लिया, तो अपने जीवन को धन्य बनाओ। तुम कई जन्म लेने के बाद भी ऐसा कुल नहीं पा सकते। धर्म सभा का शुभारंभ आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर महाराज के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर श्रावक श्रेष्ठियों ने किया एवं मुनि श्री का पाद प्रक्षालन किया।
विज्ञापन

महामहोत्सव की उपसमितियां गठित, स्वयंसेवकों ने संभाली कमान
मध्याह्न में मुनिश्री के सानिध्य में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। जिसमें स्वयंसेवी संगठनों को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में पंचायत के अध्यक्ष अनिल जैन अंचल एवं महामंत्री डॉ.अक्षय टडैया ने महामहोत्सव की व्यवस्थाओं को विस्तार से बताते हुए उपसमितियों के पदाधिकारी चयनित किए और पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों के निर्वहन करने के लिए कहा। बैठक में स्वयंसेवकों ने मुनिश्री से आर्शीवाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सानत इंद्र द्रव्य लेकर पहुंचे अभिनंदनोदय तीर्थ
निर्यापक श्रमण मुनि सुधासागर महाराज के आर्शीवाद से नगर में संपन्न होने वाले अभिनंदनोदय तीर्थ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रमुख पात्र सानत इंद्र संजीव, राजीव जैन लकी परिवार के आवास से सायंकाल प्रभावना पूर्वक पूजन द्रव्य शोभायात्रा प्रमुख मार्गो से होते हुए अभिनंदनोदय तीर्थ पहुंची। शोभायात्रा में प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रमुख पात्र जहां विशेष रथ में सवार रहे। वहीं पूजन की द्रव्य लेकर महिलाएं मंगलगान करते हुए निकलीं। शोभायात्रा की दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष अनिल जैन अंचल ने पंचायत के पदाधिकारियों के साथ अगवानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed