फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   God is not sought, God is called: Vijay Kaushal Maharaj

भगवान को खोजते नहीं, उन्हें पुकारा जाता है: विजय कौशल महाराज

Tue, 13 Feb 2024 11:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
God is not sought, God is called: Vijay Kaushal Maharaj
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। संत प्रवर विजय कौशल महाराज ने कहा कि जब धर्म की कमी होने लगे और अत्याचार, अधर्म, दुराचार बढ़े तो प्रभु अवतार लेते हैं। प्रभु का यह अवतार उस समय में समाधान अनुरूप भक्त की आकांक्षानुसार होता है। उन्होंने कहा कि भगवान को खोजते नहीं, पुकारा जाता है। श्रीराम जन्मोत्सव की कथा सुन श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
तुवन मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीराम कथा के दूसरे दिन मंगलवार को कथा व्यास विजय कौशल महाराज ने कहा कि राजा दशरथ व माता कौशल्या धर्म आचरण सहित दिव्य दांपत्य का जीवन जीते हैं। ज्ञान, भक्ति एवं कर्म जब ईश्वर की ओर गति करते हैं तो ईश्वरीय संतान होती है। उन्होंने कहा कि प्रभु न तो निर्गुण हैं और न ही सगुण। प्रभु परम स्वतंत्र हैं, वे तो भक्तों के हित में निराकार से नराकार हो जाते हैं। मन हमारे जीवन की गति कराता है। मन में सद्गुण व सदविचार अल्प समय के लिए आते हैं, जबकि बुरे गुण व कुविचार अधिक समय तक हमारे मन को लपेटे रहते हैं, इसलिए मन पर नियंत्रण रखें। यही नियंत्रण हमें सदमार्ग पर ले जाएगा। गुरु के चरणों में बैठकर काम की नहीं, बल्कि राम की चर्चा करें, जिससे जीवन की गति उन्नति के लिए होगी। यदि भूल से भी गुरु के उपदेश ठुकराए तो जीवन में ठोकर ही मिलेगी, यह सत्य है। कथा के पूर्व मुख्य यजमान सरदार वीके सिंह ने सपत्नीक पोथी पूजन व व्यास पूजन किया। वहीं नित्य यजमान पं. हृदयेश हुंडैत एवं नरेश शेखावत ने सपत्नीक आरती की।
विज्ञापन

--------
जिस आंगन में बेटी जन्म नहीं लेती वो अभागा हो जाता
श्रीराम कथा के दौरान कथा व्यास विजय कौशल महाराज ने कहा कि बेटे के जन्म लेने पर बाजे बजते हैं और बेटियों के जन्म पर केवल एक या दो बार थाली बजाकर रस्म अदायगी कर ली जाती है। जिस आंगन में बेटी जन्म नहीं लेती वो अभागा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------जन्म लियो रघुरैया, अवध आज बाजे बधइया... पर झूमे श्रद्धालु
कथा पंडाल अवधपुरी नजर आई। जब राम जन्म की बधाई जन्म लियो रघुरैया, अवध आज बाजे बधइया, लाला को जन्म सुन आई... आदि पर श्रद्धालु और संत झूम उठे। इस दौरान जमकर पुष्पवर्षा हुई। पंडाल में भगवान राम के जयकारे भी लगे।

----------
फोटो-43
जय हनुमान ज्ञान गुन सागर से गूंजा पांडाल
बच्चों ने 51,000 बार पढ़ा हनुमान चालीसा
ललितपुर। तुवन मंदिर स्थित कथा पंडाल में मंगलवार काे बच्चों ने श्री हनुमान चालीसा के 11-11 बार सामूहिक पाठ किए। कुल 51,000 श्री हनुमान चालीसा पाठ महामंडलेश्वर राधामोहन दास महाराज व महंत रामलखनदास महाराज के सानिध्य में हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ ओमप्रकाश शास्त्री ने किया। मुख्य यजमान सरदार वीके सिंह की ओर से बच्चों को हनुमान चालीसा प्रदान की गई। सांसद अनुराग शर्मा ने प्रत्येक बच्चे को दो-दो नोटबुक वितरित कराई। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में जिला प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इस दौरान राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, भाजपा नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, अनुजकांत दीक्षित, अभिषेक पांडेय, मनोज गुप्ता, धर्मेंद्र रावत, सुधांशु हुंडैत, डॉ. एसवी पाठक, दिनेश गोस्वामी, धर्मेंद्र जडिया, विलास पटैरिया, निखिल तिवारी, विकास राठौर, ब्रजमोहन लोधी, राजा यादव आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed