फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   God does not leave his devotee alone

भगवान अपने भक्त को अकेला नहीं छोड़ते : आचार्य

Tue, 25 Mar 2025 12:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
God does not leave his devotee alone
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिलावन (ललितपुर)। कथा व्यास आचार्य रमाकांत द्विवेदी ने कहा कि जो जीव भगवान पर विश्वास करता है, ईश्वर उसे कभी अकेला नहीं छोड़ते। जिस दिन आप ठाकुर जी के हो जाएंगे, उस दिन पूरा संसार आपका हो जाएगा। वह सोमवार को ग्राम किसरदा स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का वर्णन कर रहे थे।

कथा व्यास ने श्री कृष्ण की बाल लीला का वर्णन करते हुए कहा कि बाल्य काल से ही भगवान ने राक्षसों का अंत करना आरंभ कर दिया था। पूतना, अघासुर, वर्णावर्त, धेनुकासुर, बाणासुर, केशी आदि राक्षसों का अंत किया। कार्तिक माह में ब्रजवासी भगवान इंद्र को प्रसन्न करने के लिए पूजन करने की तैयारी करते हैं। भगवान कृष्ण ने उन्हें इंद्र की पूजा करने से मना करते हुए गोवर्धन महाराज का पूजन करने की बात कही तो इंद्र भगवान उन बातों को सुनकर क्रोधित हो जाते हैं। वह अपने क्रोध से भारी वर्षा करते हैं, जिससे ब्रजवासी परेशान हो जाते हैं। भारी वर्षा को देख भगवान कृष्ण गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा उंगली पर उठाकर पूरे नगर वासियों को बुला लेते हैं। हार कर इंद्र एक सप्ताह के बाद वर्षा बंद कर कर देते हैं। ब्रज में भगवान श्री कृष्ण और गोवर्धन महाराज के जयकारे लगने लगते हैं। इस मौके पर भगवान को छप्पन भोग लगाया गया। मुख्य यजमान देवी सिंह ने सपत्नीक पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed