फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Give notice to those occupying the land of industrial establishment

औद्योगिक आस्थान की भूमि पर कब्जा करने वालों को दें नोटिस

Sat, 30 Jul 2022 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Give notice to those occupying the land of industrial establishment
ललितपुर। अपर जिलाधिकारी लवकुश त्रिपाठी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में विभिन्न समस्याओं के दौरान नए विकसित औद्योगिक आस्थान की भूमि पर अतिक्रमण हटाने के लिए एडीएम ने पुन: नोटिस जारी करने एवं नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडीएम ने औद्योगिक आस्थान चंदेरा में भूखंडों के बाहर अनाधिकृत रूप से रखे हुए अपने औद्योगिक ट्रांसफार्मरों और अन्य अतिक्रमण को चिह्नित कर उद्यमियों से वार्ता कर सड़क एवं नाली निर्माण के कार्य को पूर्ण कराने के निर्देश दिए। अग्रणी जिला प्रबंधक को निर्देश दिए कि उद्यमी की बैंक के साथ ऋण वितरण की समस्या का समाधान किया जाए। समाधान न होने पर बैंक के खिलाफ डीएम के माध्यम से बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र प्रेषित किए जाएंगे। सभी विभाग अपने पोर्टल पर समय से आवेदन पत्रों का निस्तारण सुनिश्चित कराएं। जनपद के ग्राम बांसी में स्टोन क्रशर की विद्युत समस्या के लिए एडीएम ने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि रीबैंप योजनांतर्गत भेजे गए प्रस्ताव की प्रति शीघ्र ही उद्योग विभाग कार्यालय को उपलब्ध कराएं। विद्युत छूट के संबंध में उपायुक्त उद्योग द्वारा अवगत कराया गया कि इस योजना का लाभ 10 वर्षों के लिए होता है। उन्होंने उद्यमियों को उद्यम सारथी एप के बारे में जानकारी दी। एडीएम ने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम में सहयोग के अंतर्गत उद्यमियों को अपनी तरफ से झंडे उपलब्ध कराने की अपील की। स्माल स्केल इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष कमलेश सराफ ने आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन मनीष चौधरी, उपायुक्त उद्योग ने किया।
विज्ञापन

डीएम के न आने पर व्यापारी संगठनों ने बैठक का किया बहिष्कार
जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में डीएम के न आने पर व्यापारी संगठनों ने बहिष्कार करते हुए कहा कि उनकी समस्याओं का निदान होता नहीं है। इसलिए वह बैठक में शामिल नहीं होंगे। जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार को डीएम से मुलाकात कर समस्याओं के निदान पर बात करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed