फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   GIC: Not enough teachers, no lab, all posts of lecturers vacant

जीआईसी: पर्याप्त शिक्षक न लैब, प्रवक्ताओं के सभी पद रिक्त

Thu, 18 Apr 2024 03:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
GIC: Not enough teachers, no lab, all posts of lecturers vacant
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बार (ललितपुर)। ब्लॉक मुख्यालय स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में प्रवक्ताओं और एलटी ग्रेड के शिक्षकों के अधिकांश पद खाली पड़े हैं, इससे यहां पढ़ने वाले 2294 विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है। भौतिकी, रसायन व जीव विज्ञान के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के बच्चों के लिए लैब ही नहीं है। प्रवक्ताओं के अभाव में विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक कक्षाएं संचालित नहीं होतीं। ऐसे में हाईस्कूल उत्तीर्ण करने के बाद बच्चों को बाहर पढ़ाई करने जाना पड़ता है।
कस्बा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज का वर्ष 2008 में हाईस्कूल से इंटरमीडिएट में उच्चीकरण तो किया गया, लेकिन शिक्षकों की तैनाती नहीं की गई। कॉलेज में प्रवक्ताओं के 10 पद स्वीकृत हैं, लेकिन ये सभी पद रिक्त हैं। कमोबेश यही स्थिति एलटी ग्रेड के शिक्षकों की भी है। इनके स्वीकृत 12 शिक्षकों के सापेक्ष मात्र दो ही तैनात हैं। प्रधानाचार्य का पद भी रिक्त है। जीआईसी बार में सोलह साल से स्थाई प्रधानाचार्य की नियुक्ति नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

0000
इंटरमीडिएट के इन विषयों के नहीं हैं प्रवक्ता: इंटरमीडिएट में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, शिक्षा शास्त्र, समाज शास्त्र, नागरिक शास्त्र, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान व गणित के एक भी शिक्षक नहीं हैं। जबकि, हाईस्कूल में हिंदी व विज्ञान में दो के सापेक्ष एक-एक शिक्षक की तैनाती है। गणित के दो शिक्षक, अंग्रेजी, संस्कृत, चित्रकला, विज्ञान, गृह विज्ञान, सामान्य विषय व खेल शिक्षक के सभी पद रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
कॉलेज में स्टॉफ की स्थिति पर एक नजर
पद स्वीकृत पद रिक्त
प्रधानाचार्य 01 -01
प्रवक्ता 10 -10
एलटी ग्रेड शिक्षक 12 -10
लिपिक 02 -01
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 10 -10
कुल पंजीकृत विद्यार्थी --- 2294
----------
सीमित संसाधनों में विद्यार्थियों की पढ़ाई कराई जा रही है। कॉलेज में स्टाफ की कमी से संबंधित रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।-अनुराग यादव, प्रभारी प्रधानाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed