{"_id":"6a9093b12c9201853d0c8773","slug":"gates-of-shahzad-and-kachnaunda-dams-opened-excess-water-being-released-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-162097-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: शहजाद और कचनौंदा बांध के गेट खुले, छोड़ा जा रहा अतिरिक्त पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: शहजाद और कचनौंदा बांध के गेट खुले, छोड़ा जा रहा अतिरिक्त पानी
विज्ञापन
ललितपुर। कचनौंदा और शहजाद बांध के कैचमेट एरिया में बारिश होने से इन दोनों बांधों का जलस्तर निर्धारित स्तर को पार करने लगा है। इस पर बृहस्पतिवार को दोनों बांधों के गेट खोलकर अतिरिक्त पानी छोड़ा गया। इससे निचले क्षेत्र में बहने वाली नदियां उफान पर बहने लगीं। सिंचाई विभाग ने निचले इलाकों में अलर्ट जारी कर लोगों से नदी किनारे न जाने की अपील की है।
जिले में पिछले तीन-चार दिन से रुक-रुककर मानसूनी बारिश हो रही है। बुधवार की रात से अचानक झमाझम बारिश होने लगी, जोकि बृहस्पतिवार की दोपहर तक जारी रही। बारह घंटे से अधिक बारिश होने से नदी-नाले उफान पर बहने लगे और बांधों में पानी की आवक होने लगी। जिससे इनके जलस्तर में बढोतरी होने लगी। शहजाद और कचनौंदा बांध के कैचमेट एरिया में हुई बारिश से इन बांधों में पानी की आवक ज्यादा हुई और इनका जलस्तर निर्धारित से अधिक तक पहुंचने लगा। इस पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बांधों के जलस्तर को निर्धारित करने के लिए शहजाद बांध के तीन गेटों को दो-दो फुट खोलकर करीब 6096 क्यूसेक पानी को छोड़ना शुरू किया। वहीं कचनौंदा बांध के तीन गेटों को एक-एक फुट खोलकर 2940 क्यूसेक अतिरिक्त पानी की निकासी शुरू की गई। वहीं गेटों के खुलने से निचले इलाकों में बहने वाली नदियों के उफान मारकर बहने पर सड़क मार्गों पर बने पुल व रिपटा के ऊपर से पानी निकलने लगा। नोडल/अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड भूपेश सुहेरा ने बताया कि बारिश होने से बांधों का जलस्तर बढ़ने लगा। जलस्तर को निर्धारित करने के लिए बांधों के गेट खोलकर अतिरिक्त पानी की निकासी की जा रही है। जलस्तर निर्धारित होने के बाद गेटों को बंद कर दिया जाएगा।
-- -- -- -- -
राजघाट बांध के चार गेट खुले, 30 हजार क्यूसेक छोड़ा जा रहा पानी
राजघाट बांध के कैचमेट एरिया और बेतवा नदी में पानी अधिक होने के चलते बृहस्पतिवार को बांध के चार गेट एक-एक मीटर तक खोले गए। इससे करीब 30 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। बांध के गेट खुलने से निचले इलाके में बेतवा नदी उफान मारकर बहने लगी। सिंचाई विभाग ने निचले इलाकों में अलर्ट घोषित किया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
बांधों की खूबसूरती देखने जुटने लगे सैलानी
मानसून सीजन में बांधों के भरने के कारण यहां की खूबसूरती बढ़ गई है। इसे देखने के लिए बांधों पर भारी संख्या में सैलानी पहुंचने लगे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए यहां पुलिस तैनात की गई है। राजघाट, माताटीला, कचनौंदा, गोविंद सागर, जामनी बांध और शहजाद बांध पर भारी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं।