फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Gas tanker overturned near Pahunj bypass, driver injured

Lalitpur News: पहूंज बाईपास के पास गैस टैंकर पलटा, चालक घायल

Tue, 28 Mar 2023 12:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Gas tanker overturned near Pahunj bypass, driver injured
झांसी। शिवपुरी हाइवे पर बबीना से ग्वालियर की ओर जा रहा भारत पेट्रोलियम का गैस से भरा टैंकर पहूंज बाईपास के पास अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिरकर पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। टैंकर में गैस भरी थी लेकिन, रिसाव न होने से बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

हादसे को देखते हुए यहां से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को भी बंद करा दिया गया। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह, सीओ सिटी राजेश राय, इंस्पेक्टर संजय शुक्ला फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। वहां फायर ब्रि्गेड की गाड़ियां बुला ली गईं। भारत पेट्रोलियम से विशेषज्ञ टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक बबीन से टैंकर ग्वालियर की ओर जा रहा था। पहूंज बाईपास के पास टैंकर के आगे एक कार चल रही थी।
विज्ञापन

कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इस वजह से टैंकर चालक को भी ब्रेक लगानी पड़ी लेकिन, टैंकर इससे अनियंत्रित होकर नीचे खाई में गिर गया। चालक परमानंद (45) निवासी प्रतापगढ़ घायल हो गया। इंस्पेक्टर संजय शुक्ला के मुताबिक उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टैंकर का परीक्षण कराया गया। इसमें रिसाव संबंधी कोई बात सामने नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed