फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   gas cylinder blast

रसोई गैस सिलिंडर में आग लगने से मचा हड़कंप

Thu, 04 Mar 2021 01:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
gas cylinder blast
fire on field.jpg - फोटो : fire on field.jpg
बानपुर (ललितपुर)। कस्बे के बस स्टैंड के समीप बुधवार को एक मकान में रसोई गैस के सिलिंडर में आग लगने से हड़कंप मच गया। हालांकि बानपुर पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टला गया।
विज्ञापन

घनश्याम अहिरवार पुत्र अनंदी बानपुर बस स्टैंड के पास रहता है। दोपहर लगभग तीन बजे उसकी पुत्री ने खाना बनाने के लिए जैसे ही गैस सिलिंडर ऑन किया, उसमें अचानक आग लग गई। ऐसी स्थिति को देखकर उसके परिजन भागे व भागते समय मकान में अन्य सामानों से टकराने में वह भी चोटिल हो गए। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया, जिससे मकान का छप्पर व गृहस्थी का रखा पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया। गृह स्वामी ने भागकर बानपुर थाने में सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर जलते हुए सिलिंडर को बाहर निकाला व लगातार आग बुझाने का प्रयत्न करने लगे। फायर बिग्रेड को सूचित किया। पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। अपना जला हुआ आशियाना देखकर पीड़ित का बुरा हाल है। पीड़ित ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed