फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Garbage is being carried in open trolleys, causing problems to pedestrians.

Lalitpur News: खुली ट्रॉलियों से ढो रहे कचरा, राहगीरों को हो रही परेशानी

Fri, 21 Feb 2025 12:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Garbage is being carried in open trolleys, causing problems to pedestrians.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर को उच्चतम रैंक दिलाने के लिए चल रही नगर पालिका की कवायद परवान चढ़ती नजर नहीं आ रही है। यहां पर लाखों रुपये खर्च कर लोगों को कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया जा रहा है, लेकिन पालिका खुद ही खुले वाहनों से कचरा ढो रही है। ट्रॉली में गेट न होने से सड़कों पर गिर रहा है। वहीं सड़क पर कचरा उड़ने से राहगीरों को परेशानी होती है। यही नहीं कई बार तेज ब्रेक लगने से सड़क पर काफी कचरा फैल जाता है।

नगर पालिका द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण में उच्च रैंक के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। सर्वेक्षण में सफाई व्यवस्था का पैमाना मापने के लिए ऑनलाइन पाेर्टल खोला गया है। इसमें लोग अपना मोबाइल नंबर डालकर प्रतिक्रिया दे सकते हैं। इसमें क्षेत्र में सफाई को लेकर जानकारी मांगी गई है। पालिका के अफसर व कर्मचारी अपनी अच्छी प्रतिक्रिया देने की अपील कर रहे हैं। लेकिन, अनदेखी के चलते कचरा ढोने की व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो सकी है। पालिका के कचरा उठान करने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली में गेट नहीं लगा हुआ है। खुली ट्रॉली व जर्जर होने से जगह-जगह कचरा फैल जाता है। यही नहीं, ट्रॉली में कचरा भरकर चलने से कई जगह सड़कों पर कचरा गिर जाता है। वहीं सड़क से निकलने पर कचरे से राहगीरों को दुर्गंध आती है। साथ ही सड़क पर कचरा फैलने से संक्रमण का खतरा बना हुआ है। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

वर्जन
कचरा ढोने वाले वाहनों में गेट न लगाकर चलने की जानकारी हुई है। इस पर ट्रॉली में डाला लगाकर चलने के लिए निर्देशित किया जाएगा।
-सरला जैन, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed