फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Gangster Act invoked against seven in illicit liquor case.

Lalitpur News: जहरीली शराब कांड में सात पर गैंगस्टर की कार्रवाई

Sun, 04 Oct 2026 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Gangster Act invoked against seven in illicit liquor case.
ललितपुर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत के मामले के मुख्य आरोपी रवि लखेरा और उसकी पत्नी शिवानी लखेरा समेत सात आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई मई 2026 में ग्राम पनारी में नकली शराब की फैक्टरी पकड़े जाने के मामले में की गई। शनिवार को पुलिस ने दो अन्य आरोपी अंकित विश्वकर्मा और मोना राजा उर्फ राज प्रताप को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी के मुताबिक, चार मई 2026 को कोतवाली पुलिस ने ग्राम पनारी क्षेत्र की गंगापुरम कॉलोनी में एक मकान में संचालित नकली शराब की फैक्टरी पकड़ी थी। मौके से रवि लखेरा, मनीष विश्वकर्मा, अंकित विश्वकर्मा निवासी गंगापुरम कॉलोनी, पुष्पेंद्र ठाकुर निवासी ग्राम करगन और चंद्रेश लोधी उर्फ विक्की निवासी ग्राम अंडेला को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से नकली शराब बनाने के उपकरण, खाली शीशियां, ढक्कन, रैपर समेत अन्य सामान और वाहन बरामद किए थे।

सात के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में रिपोर्ट
पुलिस के अनुसार, नकली शराब फैक्टरी संचालित करने के मामले में गैंग लीडर रवि लखेरा और गैंग सदस्य मनीष विश्वकर्मा, अंकित विश्वकर्मा, चंद्रेश लोधी उर्फ विक्की, पुष्पेंद्र ठाकुर, शिवानी लखेरा और मोना राजा उर्फ राज प्रताप के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। शनिवार को पुलिस ने मोना राजा उर्फ राज प्रताप निवासी ग्राम खिरिया छतारा, थाना बानपुर और अंकित विश्वकर्मा निवासी गंगापुरम कॉलोनी, थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
नकली शराब फैक्टरी संचालित करने के सात आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। -अजय कुमार, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed