{"_id":"66de2e79f9c8fa90160adef4","slug":"ganesh-mahotsav-pandals-echo-with-jaidev-jaidev-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-120551-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश महोत्सव : जयदेव जयदेव... से गूंजे पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश महोत्सव : जयदेव जयदेव... से गूंजे पंडाल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। गणेश महोत्सव के दूसरे दिन पंडालों में सुबह शाम भक्तों का तांता लगा रहा है। बच्चों में अधिक उत्साह दिखाई दे रहा है। किशोर पंडालों में गणेश पूजा कर रहे हैं, तो छोटे बच्चे घरों में गणपति की स्थापना कर रहे हैं। यह पर्व पूरे दस दिन मनाया जाता है। जय गणेश देवा व जयदेव जयदेव दोनों आरती सुबह शाम होती है।
महावीरपुरा, कटरा बाजार व अन्य स्थानों पर शाम से ही भीड़ लग रही है। महावीरपुरा में दो दशक से अधिक समय से गणेश मूर्ति की स्थापना की जा रही है। मुख्य चौराहे पर स्थापित होने वाली यह मूर्ति किसी कारणों से इस बार किलेदार की गली में स्थापित की गई है। शाम के समय महिलाएं, युवाओं और बच्चों का आरती में उत्साह देखते ही बनता है। दो से तीन आरती के बाद जयकारे लगाए जाते हैं।
-- -- -- --
घरों में बच्चे कर रहे पूजन
इस बार घरों में गणेश जी की मूर्ति रखकर पूजन करने की होड़ लगी है। बच्चे सुबह पूजा करने के बाद स्कूल जाने व होमवर्क जल्दी कर शाम की पूजा में जुट जाते हैं। रविवार के दिन स्कूलों की छुट्टी होने के कारण बच्चों ने अपने घर पर विराजे गणपति के साथ उनकी सजावट में विशेष समय दिया।