फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   galla marchant suicide by poison

जहर खाने से वृद्ध गल्ला व्यापारी की मौत

Tue, 23 Feb 2021 08:22 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 08:22 PM IST
विज्ञापन
galla marchant suicide by poison
suicide.jpg - फोटो : suicide.jpg
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सिविल लाइन कृष्णा सिनेेमा के पास जहर खाने से वृद्ध गल्ला व्यापारी की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुसाइड नोट भी मिलने की बात की जा रही है, इसमें कुछ लोगों द्वारा उधारी नहीं चुकाने की बात सामने आई है। फिलहाल परिजन कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

सिविल लाइन कृष्णा सिनेमा के पास निवासी चंपालाल जैन (70) मंगलवार को दोपहर 2 बजे अपने घर में थे तभी उन्होंने जहर खा लिया। कुछ देर बाद जब परिजन उनके कमरे में गए तो उनकी हालत देख जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार होने के दौरान उनकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाइयों में बड़ा था। उनके छोटे भाई सनत जैन ने लगभग तीन वर्ष पहले फांसी लगाकर जान दे दी थी। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद होने की बात सामने आ रही है, जिसमें कई लोगों द्वारा उधारी के रुपये नहीं लौटाने की बात कही गई है। फिलहाल परिजन स्पष्ट तौर से कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं। मृतक के एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं और वह गल्ला व्यापारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed