{"_id":"5704221e4f1c1bd134c81774","slug":"galla-mandi-wheat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गल्ला मंडी खुली, गेहूं की आवक शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गल्ला मंडी खुली, गेहूं की आवक शुरू
अमर उजाला ब्यूूराो ललितपुर
Updated Wed, 06 Apr 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
गेहूं
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। गल्ला मंडी में रौनक लौट आई है। करीब 10 दिन के बाद गल्ला मंडी खुली और किसान गेहूं बेचने के लिए आए। हालांकि, क्वालिटी थोड़ी कमजोर होने के कारण गेहूं 1400 रुपए प्रति क्विंटल की दर से बिका।
होली पर्व को देखते हुए 23 मार्च को गल्ला मंडी बंद हो गई थी। इसके बाद मार्च क्लोजिंग के कारण तीन दिन मंडी बंद रही। फिर रविवार पड़ने के कारण मंडी बंद रही। चार अप्रैल को मंडी खोलने की घोषणा की गई थी, लेकिन बाद में व्यापारियों के बंद के आह्वान पर मंडी बंद कर दी गई। इसके बाद मंगलवार पांच अप्रैल से विधिवत गल्ला मंडी खुल गई। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान गेहूं बेचने के लिए मंडी पहुंचे।
मंडी में पहुंचा गेहूं का दाना इस बार सूखा के कारण किसानों को पर्याप्त पानी नहीं मिल सका, जिसका असर गेहूं पर देखने को मिला और गेहूं का दाना पतला हो गया है। वैसे गेहूं का समर्थन मूल्य 1,525 रुपए प्रति क्विंटल है, लेकिन गल्ला मंडी में गेहूं 1,400 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा गया। गल्ला व्यापारी रामस्वरूप साहू के अनुसार मंगलवार को लगभग दस हजार बोरी (पांच हजार क्विंटल) गेहूंकी आवक हुई। उन्होंने बताया कि गल्ला मंडी खुलने का आज पहला दिन था, इस कारण रेट कुछ अधिक रहे, लेकिन आने वाले दिनों में गेहूं के दाम और कम होंगे। हालांकि, उन्होंने बताया कि गेहूं की आवक तेजी से बढ़ेगी। वहीं, छह फीसदी से अधिक सिकुड़े दाने से गेहूं की सरकारी खरीद होना भी मुश्किल नजर आ रहा है।