फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   galla mandi wheat

गल्ला मंडी खुली, गेहूं की आवक शुरू

Wed, 06 Apr 2016 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो ललितपुर
अमर उजाला ब्यूूराो ललितपुर Updated Wed, 06 Apr 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
galla mandi wheat
गेहूं - फोटो : amar ujala
ललितपुर। गल्ला मंडी में रौनक लौट आई है। करीब 10 दिन के बाद गल्ला मंडी खुली और किसान गेहूं बेचने के लिए आए। हालांकि, क्वालिटी थोड़ी कमजोर होने के कारण गेहूं 1400 रुपए प्रति क्विंटल की दर से बिका।
विज्ञापन


होली पर्व को देखते हुए 23 मार्च को गल्ला मंडी बंद हो गई थी। इसके बाद मार्च क्लोजिंग के कारण तीन दिन मंडी बंद रही। फिर रविवार पड़ने के कारण मंडी बंद रही। चार अप्रैल को मंडी खोलने की घोषणा की गई थी, लेकिन बाद में व्यापारियों के बंद के आह्वान पर मंडी बंद कर दी गई। इसके बाद मंगलवार पांच अप्रैल से विधिवत गल्ला मंडी खुल गई। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान गेहूं बेचने के लिए मंडी पहुंचे।
विज्ञापन


मंडी में पहुंचा गेहूं का दाना इस बार सूखा के कारण किसानों को पर्याप्त पानी नहीं मिल सका, जिसका असर गेहूं पर देखने को मिला और गेहूं का दाना पतला हो गया है। वैसे गेहूं का समर्थन मूल्य 1,525 रुपए प्रति क्विंटल है, लेकिन गल्ला मंडी में गेहूं 1,400 रुपए प्रति क्विंटल  की दर से खरीदा गया। गल्ला व्यापारी रामस्वरूप साहू के अनुसार मंगलवार को लगभग दस हजार बोरी (पांच हजार क्विंटल) गेहूंकी आवक हुई। उन्होंने बताया कि गल्ला मंडी खुलने का आज पहला दिन था, इस कारण रेट कुछ अधिक रहे, लेकिन आने वाले दिनों में गेहूं के दाम और कम होंगे। हालांकि, उन्होंने बताया कि गेहूं की आवक तेजी से बढ़ेगी। वहीं, छह फीसदी से अधिक सिकुड़े दाने से गेहूं की सरकारी खरीद होना भी मुश्किल नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed