{"_id":"65efeee930a780615f0600b2","slug":"furniture-will-be-provided-in-schools-with-rs-15-lakhs-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-111676-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: 15 लाख से विद्यालयों में उपलब्ध कराया जाएगा फर्नीचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: 15 लाख से विद्यालयों में उपलब्ध कराया जाएगा फर्नीचर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शासकीय विद्यालयों में बच्चों के बैठने के लिए जिला खनिज निधि से फर्नीचर उपलब्ध कराया जाएगा। पूर्व में भी 12 विद्यालयों में इस निधि से फर्नीचर उपलब्ध कराया जा चुका है।
कई स्कूलों में बच्चे जमीन पर बैठकर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से जब पूछा कि विद्यालयों में फर्नीचर उपलब्ध क्यों नहीं है, तो बजट का अभाव बताया गया। जिलाधिकारी ने स्कूलों में फर्नीचर उपलब्ध कराने के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं से कहा, लेकिन कोई आगे नहीं आया। इसके बाद उन्होंने जिला खनिज निधि से विद्यालयों में फर्नीचर डलवाने का निर्णय लिया। पूर्व में जिलाधिकारी के आदेश पर 12 विद्यालयों में फर्नीचर उपलब्ध कराया गया। इसके लिए 12 लाख रुपये खर्च किए गए थे। अब 15 लाख से विद्यालयों में फर्नीचर उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए हैं। खनिज विभाग इसके लिए सूची तैयार कर रहा है। अभी धनराशि निर्धारण नहीं की गई है, अनुमान है कि करीब 15 से 18 लाख रुपये खर्च होगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
जिलाधिकारी के निर्देश पर खनन वाले क्षेत्रों में स्थित प्राथमिक विद्यालयों में फर्नीचर उपलब्ध कराया जाना है। इसके लिए जल्द सूची तैयार कर फर्नीचर उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
अमितोष वर्मा, जिला खनिज अधिकारी।