{"_id":"679a77a6768f93d24d014a94","slug":"funds-not-received-for-private-toilets-since-november-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-128579-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: निजी शौचालयों के लिए नवंबर से नहीं आई धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: निजी शौचालयों के लिए नवंबर से नहीं आई धनराशि
विज्ञापन
ललितपुर। फेज टू में 53,725 निजी शौचालयों का निर्माण होना था। इस वर्ष 13,825 का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। लेकिन, नवंबर से 1,023 शौचालयों की धनराशि नहीं आने से इनका निर्माण पूर्ण नहीं हो सका।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण इलाकों में निजी शौचालयों का निर्माण कराया गया है। इस अभियान का प्रथम चरण 2019 तक चला। इस दौरान एक लाख 79 हजार निजी शौचालयों का निर्माण हुआ। वहीं, 2020 से द्वितीय फेज प्रारंभ किया गया, जो अब तक चल रहा है। इस फेज में 52 हजार 702 शौचालयों का निर्माण कराया गया। 1023 शौचालयों के लाभार्थियों की नवंबर से कोई धनराशि नहीं आई है। वहीं, 12103 शौचालयों की प्रथम किस्त जारी हो गई है, जबकि 11,094 शौचालयों की द्वितीय किस्त आ चुकी है।
शौचालय निर्माण के लिए छह-छह हजार रुपये दो किस्त में दिए जाते हैं। इस वित्तीय वर्ष में ये शौचालय पूर्ण करने हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन कुमार मिश्रा ने बताया कि धनराशि के लिए प्रदेश मुख्यालय पर पत्राचार किया गया है। धनराशि मिलते ही शौचालयों का कार्य पूर्ण कराया जाएगा। संवाद