फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   freezae kharab

पोस्टमार्टम हाउस के सात फ्रीजर खराब, शवों की हो रही बेकदरी

Thu, 28 Jul 2022 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
freezae kharab
ललितपुर। जिले में बने पोस्टमार्टम हाउस में शवों को सुरक्षित रखने के लिए लगाए गए सात फ्रीजर आठ महीने से खराब पड़े हैं। इसके चलते पोस्टमार्टम के लिए आने वाले शव एक दिन से अधिक समय तक सुरक्षित नहीं रखे जा सकते हैं। इन शवों से बदबू तक आने लगती है। जिससे यहां काफी दूर तक ठहरना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर बने पोस्टमार्टम हाउस में जिले के सभी सोलह थानों में होने वाली घटना दुर्घटनाओं में लोगों की मौत होने पर शव आते हैं। बीते साल करीब 470शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। कई बार एक दिन में ही छह से आठ शवों के भी पोस्टमार्टम कराए जाते हैं। आधुनिक पोस्टमार्टम हाउस में शवों के खराब होने से बचाने के लिए सात फ्रीजर रखे गए हैं। शुरुआत में तो फ्रीजर ठीक रहे, लेकिन इसके बाद एक-एक करके फ्रीजर खराब होने लगे। अब यहां रखे सभी सातों फ्रीजर खराब पड़े हुए हैं। जिसके चलते यहां एक दिन से अधिक समय तक शव रखने पर बदबू आने लगती है। कई बार मृतकों के परिजन और पोस्टमार्टम करने वाला स्टाफ एवं चिकित्सक भी बदबू से परेशान हो जाते हैं। वहीं लावारिस शवों के मामलों में उसकी शिनाख्त के लिए लगभग 72 घंटे तक शवों को सुरक्षित रखना होता है, लेकिन फ्रीजर खराब होने से कई बार शवों की पहचान करना भी मुश्किल हो जाता है। हुलिया के आधार पर जब परिजन शिनाख्त के लिए पहुंचते हैं तो बदबू की वजह से शव को पहचानने में काफी दिक्कत होती है।
विज्ञापन

पेयजल का भी नहीं है इंतजाम
पोस्टमार्टम हाउस मेें अन्य सुविधाओं का भी अभाव है। यहां पेयजल की समस्या भी है। यहां आसपास हैंडपंप नहीं होने से पोस्टमार्टम के लिए पहुंचने वाले मृतकों के परिजनों को पानी के लिए या तो मरघट में ही पानी पीने के लिए जाना होता है, या फिर उन्हें आधा किलोमीटर दूर मुख्य सड़क पर जाकर किसी दुकान आदि से पानी पीने को मजबूर होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते दिनों पोस्टमार्टम हाउस का निरीक्षण किया गया था और इन खराब फ्रीजरों को सुधरवाए जाने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्राचार किया गया है। साथ ही कंपनी को भी मरम्मत के लिए पत्र लिखा गया है।
-डा.जेएस बख्ती, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed