{"_id":"5deff7268ebc3e880968ea72","slug":"four-teacher-fir-with-principal-in-lalitpur-lalitpur-news-jhs154669229","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी हाजिरी भरने के मामले में प्रधानाध्यापक समेत चार पर मुकमदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी हाजिरी भरने के मामले में प्रधानाध्यापक समेत चार पर मुकमदमा दर्ज
विज्ञापन
ललितपुर। विकासखंड बिरधा के प्राथमिक विद्यालय एरावनी में उपस्थिति रजिस्टर में एक- दूसरे की फर्जी हाजिरी दर्शाकर दस्तखत करने के मामले में प्रधानाध्यापक समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
प्राथमिक विद्यालय एरावनी का शैक्षिक वातावरण शिक्षा मित्र एवं शिक्षकों के आपसी झगड़े की भेंट चढ़ गया है। यहां पर शिक्षामित्र व शिक्षकों का विवाद पुलिस तक पहुंच गया है। विद्यालय में कार्यरत शिक्षा मित्र आकांक्षा निवासी ग्राम बरौदिया बालाबेहट ने पुलिस को तहरीर देकर बताया विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक और अन्य शिक्षक हाजिरी रजिस्टर में एक- दूसरे के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर हाजिरी पूरी कर देते हैं। बगैर दिनांक डाले आकस्मिक अवकाश के प्रार्थनापत्र विद्यालय में रखे रहते हैं, जिनका उपयोग कर एक- दूसरे की हाजिरी पूरी कर लेते हैं।
विद्यालय में लेट आते हैं और कार्यालय में सो जाते हैं, जिससे अध्ययनरत छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। 16 नवंबर को उन्होंने विरोध किया तो उनको अपशब्दों का प्रयोग करते हुए गालियां दी गईं। मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। 19 नवंबर को खंड शिक्षा अधिकारी एवं 20 नवंबर को बेसिक शिक्षा अधिकारी को शिकायत सौपीं। इसके बाद 26 नवंबर को जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया। उसने राज्य महिला आयोग की सदस्य से भी शिकायत की थी। अब उससे कहा जा रहा है कि वह राजीनामा कर ले, वरना उसे झूठे मुकदमे में फंसा दिया जाएगा। यदि उसके साथ कोई घटना होती है तो उसके लिए स्कूल के शिक्षक जिम्मेदार होंगे। उसने स्कूल के उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज हस्ताक्षरों की जांच कराने की मांग की है। मामले में सीडीओ के निर्देश पर संबंधित प्रधानाध्यापक कल्पना समेत चार शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।