फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Four lakh rupees were grabbed from the young man by giving fake appointment letter

Lalitpur News: फर्जी नियुक्ति पत्र देकर युवक से हड़पे थे चार लाख रुपये

Mon, 29 May 2023 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Four lakh rupees were grabbed from the young man by giving fake appointment letter
कोर्ट के आदेश पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नौकरी लगवाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र देकर चार लाख रुपये हड़पने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीन आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया है।
कोतवाली अंतर्गत ग्राम भरतपुरा निवासी अखलेश कुमार साहू ने न्यायालय को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह पढ़ाई के लिए राजीव नगर महावीरनपुरा नगरा झांसी में रहता था। साथ ही नौकरी की तलाश कर रहा था। पड़ोसी अमित पांडेय ने उसे बताया कि उसके मित्र सत्येंद साहू निवासी रानीपुरा थाना मऊरानीपुर की पत्नी दिल्ली में भारतीय खाद्य निगम में सेवारत हैं। वह उसकी नौकरी लगवा सकते हैं।
विज्ञापन

इस पर उसने नौकरी लगवाने के एवज में पांच लाख रुपये मांगे तो बातों में आकर चार लाख रुपये दे दिए। बाकी के रुपये घर पहुंचकर देने की बात कही। युवक का आरोप है कि उन लोगों ने ललितपुर आकर उसके शैक्षिक प्रमाणपत्र भी ले लिए। 8 मई 2018 को आरोपियों ने उसे नियुक्ति पत्र दिया और वह आरोपियों के साथ मोकामा बिहार के निगम ऑफिस पहुंचा। यहां पर प्रबंधक द्वारा उसे बताया गया कि ऐसी कोई भी नियुक्ति नहीं होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद वह लोग भारतीय खाद्य निगम बाजार समिति बिहारी शरीफ नालंदा बिहार ले गए। यहां भी कोई पद रिक्त नही मिला। इस पर उसने रुपये वापस मांगे तो वह टालते रहे। आरोप है कि 29 नवंबर 2020 को आरोपियों से जब उसने अपने चार लाख रुपये मांगे तो उन्होंने गाली-गलौज कर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

युवक ने कहा कि घटना की शिकायत उसने पुलिस से की। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed