{"_id":"66c27883b201190bb703f374","slug":"four-forest-link-roads-will-be-built-with-rs-28-crores-lalitpur-news-c-131-ltp1002-119466-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: 28 करोड़ से बनेंगे चार वन संपर्क मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: 28 करोड़ से बनेंगे चार वन संपर्क मार्ग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मड़ावरा वन क्षेत्र में लखंजर व पापड़ा वन ब्लॉक के गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए चार संपर्क मार्ग की कार्ययोजना तैयार की गई है। इन मार्गों के लिए 25 एकड़ भूमि वन विभाग की ली जाएगी। इसके बदले में उन्हें ग्राम समाज की भूमि दी जाएगी। मार्ग निर्माण पर 28 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
बड़वार, जैतुपुरा, कुर्रट, लखंजर व पापड़ा गांव के लोगों के लिए न तो कोई पहुंच मार्ग है, न ही यह लोग अभी तक मुख्य मार्ग से जुड़ पाए हैं। वन क्षेत्र में होने के कारण यहां अब तक बिजली भी नहीं पहुंची है। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने कुछ समय पहले इन गांवों का भ्रमण किया था और इन गांवों में रोशनी पहुंचाने के लिए सौर ऊर्जा प्लांट लगवाए थे। अब यह गांव सौर ऊर्जा से रोशन हैं। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से बिजली व सड़क की सुविधा भी उपलब्ध कराने का वादा किया था। सड़क निर्माण व बिजली के खंभे लगाने के लिए उन्होंने वन विभाग से भूमि लेकर उन्हें अन्य जगह जमीन देने का निर्णय लिया। सड़क निर्माण के लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है। चार सड़कों के लिए 25 एकड़ भूमि का चयन किया गया है। सड़क निर्माण के साथ ही खंभे लगाकर गांव तक बिजली आपूर्ति की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मड़ावरा वन रेंज के चार गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए चार संपर्क मार्गों का निर्माण कराया जा रहा है। भूमि की पैमाइश हो गई है। सड़क निर्माण के लिए कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेज दी है। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
अक्षय त्रिपाठी, जिलाधिकारी