फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Formed in the road went Gdura crumble

गदौरा में सड़क बनते ही उखड़ गई

Tue, 07 Mar 2017 01:17 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Tue, 07 Mar 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
Formed in the road went Gdura crumble
गदौरा में सड़क बनते ही उखड़ गई - फोटो : demo
नाराहट क्षेत्र में बन रही सड़कों में मानकों का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। गदौरा में सड़क बनते ही उखड़ गई है। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर सड़कों की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

 नाराहट क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग द्वारा  करोड़ों रुपये खर्च कर सड़कों का निर्माण व मरम्मतीकरण  किया जा रहा है। जामनी बांध सड़क मरम्मत, डोंगराखुर्द से पारौल और डोंगराखुर्द से गुढ़ा मड़ावरा एवं डोंगराखुर्द से गदौरा तक सड़क निर्माण व मरम्मतीकरण का कार्य चल रहा है। आरोप है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है।  सड़क निर्माण में जंगल के गोल पत्थरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। यहां तक कि लेबलिंग भी नहीं हो रही है जिससे बरसात में सड़क उखड़ने की संभावना है। 
विज्ञापन

गदौरा में तो सड़क बनते ही कई जगह उखड़ गई है। इसके लिए हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता ने बैठक में उक्त घटिया निर्माण कार्य पर विरोध जताते हुए मानक अनुरूप कार्य किए जाने की मांग की है। बैठक में जितेंद्र सिंह परमार, मयंक राजा, पुष्पेंद्र सिंह, संजू दुबे, मूलचंद, काशीराम, अनुराग जैन, पप्पू झा, जगन मोहन, झुन्नू राजा, भूपेंद्र तिवारी, पंकज नायक, धरम कुशवाहा, रामरतन, अनिल राय, मोहर यादव, रवि राजा, शिवम शर्मा, अमित अग्रवाल, संदीप बुंदेला, शरद तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed